Darbhanga Airport से जल्द शुरू होगी सस्ती हवाई यात्रा, यहां देखिए क्या है सरकारी प्लान

Updated at : 04 Dec 2020 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga Airport से जल्द शुरू होगी सस्ती हवाई यात्रा, यहां देखिए क्या है सरकारी प्लान

Darbhanga airport, lowest flight ticket : राज्य के पूर्व जल संसाधन मंत्री और जदयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार झा ने शुक्रवार को कहा है कि दरभंगा एयरपोर्ट से बहुत जल्द एयर इंडिया की उड़ानें शुरू होंगी. उड़ान बढ़ने पर हवाइ किराये में भी कमी आने की संभावना है.

विज्ञापन

Darbhanga Airport News : दरभंगा एयरपोर्ट से जल्द ही सस्ती हवाई यात्रा शुरू हो सकती है. राज्य के पूर्व जल संसाधन मंत्री और जदयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार झा ने शुक्रवार को कहा है कि दरभंगा एयरपोर्ट से बहुत जल्द एयर इंडिया की उड़ानें शुरू होंगी. उड़ान बढ़ने पर हवाइ किराये में भी कमी आने की संभावना है. इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से नयी दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की और उनको दरभंगा एयरपोर्ट से संबंधित समस्याओं के बारे में जानकारी दी.

पूर्व मंत्री संजय कुमार झा ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को दरभंगा एयरपोर्ट को शुरू कराने के लिए फिर से धन्यवाद दिया. साथ ही दरभंगा एयरपोर्ट से विमान किराया अधिक होने सहित अन्य समस्याओं के बारे में चर्चा की. इस पर केंद्रीय मंत्री ने संजय कुमार झा को भरोसा दिया कि दरभंगा एयरपोर्ट से बहुत जल्द एयर इंडिया की उड़ानें शुरू होंगी. इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे अन्य प्राइवेट कंपनियों को भी दरभंगा से उड़ान शुरू करने के लिए कहेंगे. उड़ान बढ़ने पर विमान किराये में कमी तय है.

Also Read: Darbhanga Airport पर बड़ा हादसा टला ! खराब मौसम की वजह से लैंड नहीं कर पाया विमान, पटना में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Posted by : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन