ePaper

Darbhanga Airport पर बड़ा हादसा टला ! खराब मौसम की वजह से लैंड नहीं कर पाया विमान, पटना में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Updated at : 04 Dec 2020 12:55 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga Airport पर बड़ा हादसा टला ! खराब मौसम की वजह से लैंड नहीं कर पाया विमान, पटना में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Darbhanga Airport Latest news : मुंबई से दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचने वाला स्वाइसजेट का विमान लैंड नहीं कर सका. खराब मौसम व धुंध के कारण विमान को डायवर्ट कर दिया गया. यात्रियों को पटना एयरपोर्ट पर उतारा गया. हालांकि दो बार दरभंगा एयरपोर्ट पर लैंड करने का प्रयास किया गया. बाद में विमान के यात्रियों को बस से पटना से दरभंगा पहुंचाया गया.

विज्ञापन

मुंबई से दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचने वाला स्वाइसजेट का विमान लैंड नहीं कर सका. खराब मौसम व धुंध के कारण विमान को डायवर्ट कर दिया गया. यात्रियों को पटना एयरपोर्ट पर उतारा गया. हालांकि दो बार दरभंगा एयरपोर्ट पर लैंड करने का प्रयास किया गया. बाद में विमान के यात्रियों को बस से पटना से दरभंगा पहुंचाया गया. इसको लेकर यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. लंबे समय तक इंतजार के कारण यात्रियों ने हंगामा किया.

ट्रमिनल में दिक्कत– दरभंगा एयरपोर्ट पर ऐक ही टर्मिनल है, जिसके कारण कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है. माना जा रहा है कि ठंड में धुंध के कारण यह परेशानी और भी बढ़ सकती है.

बता दें कि बीते दिनों राज्य सरकार के कैबिनेट सचिव सह प्रधान सचिव संजय कुमार की अध्यक्षता में दरभंगा हवाई अड्डा की सुविधाओं में विस्तार एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर हवाई अड्डा के सभागार में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के वरीय पदाधिकारी, डीएम डॉ त्यागराजन एसएम एवं एसएसपी बाबूराम की बैठक हुई थी. बैठक में हवाई अड्डा की सुविधाओं में विस्तार को लेकर विमर्श किया गया था.

Also Read: Bihar Weather News: हिमालय क्षेत्र में विक्षोभ के प्रभाव से बिहार में अगले दो दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज, बारिश की आशंका

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola