दरभंगा एयरपोर्ट से बढ़े विमानों की संख्या और यात्री सुविधाएं, सीएम नीतीश बोले- यह उत्तर बिहार के लिए बेहद महत्वपूर्ण
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 11 Apr 2021 3:06 PM
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट उत्तर बिहार समेत उस पूरे क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. यहां विमानों की संख्या भी बढ़ाने के साथ ही यात्री सुविधाओं का भी विकास हो. इससे यहां अधिक से अधिक यात्रियों का सुगमता से आवागमन होगा. मुख्यमंत्री के समक्ष एक अणे मार्ग स्थित संकल्प संकल्प सभाकक्ष में दरभंगा एयरपोर्ट के विकास से संबंधित प्रस्तुतिकरण दिया गया.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट उत्तर बिहार समेत उस पूरे क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. यहां विमानों की संख्या भी बढ़ाने के साथ ही यात्री सुविधाओं का भी विकास हो. इससे यहां अधिक से अधिक यात्रियों का सुगमता से आवागमन होगा. मुख्यमंत्री के समक्ष एक अणे मार्ग स्थित संकल्प संकल्प सभाकक्ष में दरभंगा एयरपोर्ट के विकास से संबंधित प्रस्तुतिकरण दिया गया.
उन्होंने कहा कि इस एयरपोर्ट का शिलान्यास 2018 में हुआ था. इसका नाम महाकवि मैथिल कोकिल विद्यापति के नाम पर होगा, जिसे विधानसभा से भी पारित किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से एयरपोर्ट की चहारदीवारी को ऊंचा करने के लिए पहले ही कहा गया है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट को विकसित करने के संबंध में जो भी जानकारी दी गयी है, उसे लेकर एयरपोर्ट ऑथरिटी और इंडियन एयरफोर्स से बात कर सहमति बना लें. इस बैठक में मंत्रिमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से दरभंगा एयरपोर्ट को विकसित करने से संबंधित में विस्तृत जानकारी दी.
हवाई जहाज को नजदीक से देखने की ललक एक युवक के लिए महंगा साबित हुआ. सुरक्षा अधिकारी ने ऐन मौके पर अनधिकृत प्रवेश करने के आरोप में उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के दहीपुरा निवासी शत्रुघ्न यादव के पुत्र लालू प्रसाद यादव के रूप में की गयी.
एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारी मनीष कुमार के आवेदन पर उस पर थाना में मामला दर्ज किया गया. बताया गया कि हवाई अड्डे के रनवे पर अनधिकृत रूप से प्रवेश करने पर युवक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने गिरफ्तार युवक को केवटी-रनवे स्थित सीएचसी में स्वास्थ्य परीक्षण कराने के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. युवक ने पुलिस को बताया कि हवाई जहाज को नजदीक से देखने के लिए टूटी चहारदीवारी से प्रवेश कर हवाई जहाज के नजदीक पहुंच गया था, परंतु पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
Posted By: Utpal Kant
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










