ePaper

PM मोदी से कम नहीं है CM नीतीश की सिक्योरिटी, मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात हैं 200 कमांडो

Updated at : 13 May 2025 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार

पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार

Bihar: CM नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी एवं एएसएल की सुरक्षा प्राप्त है. इसके साथ ही इन्हें बिहार विशेष सुरक्षा बल अधिनियम 2000 के अन्तर्गत सुरक्षा मिली हुई है. मौजूदा समय में मुख्यमंत्री की सुरक्षा एक दो नहीं बल्कि 200 ट्रेन्ड कमांडो करते हैं.

विज्ञापन

Bihar: CM नीतीश कुमार देश के उन चुनिंदा नेताओं में से एक हैं जिनसे लोग मिलने के लिए बेताब रहते हैं. वह जब भी किसी दौरे पर जाते हैं उनसे मिलने के लिए लोग हजारों और लाखों की संख्या में आते हैं. ऐसे में सीएम सिक्योरिटी में तैनात सुरक्षा अधिकारी हमेशा अलर्ट पर रहते हैं. इसी कड़ी में जानकारी आ रही है कि सीएम की सिक्योरिटी को और सख्त बनाया जाएगा. इसका एक उदाहरण उस वक्त भी दिखा जब सीएम 13 मई को भागलपुर के दौरे पर पहुंचे और यहां बिना एंटी सबोटाज जांच एवं बगैर अनुमति के किसी भी तरह का फूल-माला आदि मुख्यमंत्री को भेंट नहीं करने दिया गाया.

सीएम के नजदीक जाने पर लगी रोक 

मुख्यमंत्री के भागलपुर आने को लेकर जिला प्रशासन काफी सतर्क था और उसने सीएम की सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ा फैसला लेते कई तरह की पाबंदियां लगाई. प्रशासन की ओर से सीएम के नजदीक जाने पर स्पष्ट रोक लगाई गई थी. जिला प्रशासन ने स्पष्ट कहा कि बगैर अनुमति और जांच के कोई भी व्यक्ति सीएम को फूलमाला नहीं पहना सका. बता दें कि इस दौरान किसी को भी झोला और छाता लेकर मंच पर चढ़ने की अनुमति नहीं दी गई. सीएम नीतीश कुमार की सिक्योरिटी को पीएम मोदी की तरह काफी टाइट है.   

फाइल फोटो
फाइल फोटो

सीएम नीतीश को मिली है Z+ ASL की सुरक्षा 

बता दें कि फिलहाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी एवं एएसएल की सुरक्षा प्राप्त है. इसके साथ ही इन्हें बिहार विशेष सुरक्षा बल अधिनियम 2000 के अन्तर्गत सुरक्षा मिली हुई है. मौजूदा समय में मुख्यमंत्री की सुरक्षा एक दो नहीं बल्कि 200 ट्रेन्ड कमांडो करते हैं. ट्रेन्ड कमांडों के इस दस्ते को स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप यानि SSG कहा जाता है. इस ग्रुप में पुलिस, ITBP, CRPF और NSG, SPG के ट्रेंड कमांडो शामिल होते हैं. (यह खबर हमारी साथी मानसी सिंह ने लिखी है)

इसे भी पढ़ें: बिहार में बना है देश का सबसे पुराना हाईवे, 4 देशों को करता है कनेक्ट

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन