भाजपा वाले ही खा सकते इतनी महंगी दाल : राहुल

Published at :27 Oct 2015 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा वाले ही खा सकते इतनी महंगी दाल : राहुल

हरनाटांड : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को वाल्मीकिनगर, गोविंदगंज व रीगा विधानसभा क्षेत्रों में सभा को संबोधित किया. वाल्मीकिनगर के हरनाटांड हाइस्कूल के मैदान में आयोजित सभा में उन्होंने उन्होंने महंगाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा और कहा कि मोदी जी ने कहा था कि न खायेंगे और नहीं खाने देंगे. उस वक्त […]

विज्ञापन

हरनाटांड : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को वाल्मीकिनगर, गोविंदगंज व रीगा विधानसभा क्षेत्रों में सभा को संबोधित किया. वाल्मीकिनगर के हरनाटांड हाइस्कूल के मैदान में आयोजित सभा में उन्होंने उन्होंने महंगाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा और कहा कि मोदी जी ने कहा था कि न खायेंगे और नहीं खाने देंगे. उस वक्त मुझे समझ में नहीं आया था. लेकिन, जब दाल 200 रुपये किलो हुआ है, तो समझ में आया. यह दाल भाजपा और आरएसएस वाले ही खा सकते हैं. गरीबों के पास दाल खरीदने के लिए इतने पैसे नहीं हैं.

उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया का बब्बर शेर दिखता जरूर है. लेकिन, इस मेक इन इंडिया में किसी को रोजगार मिला, नहीं मिला. उन्होंने कहा था कि मेरा सीना 56 इंच का है, मैं सभी युवाओं को रोजगार दूंगा. लेकिन, अब तक किसी युवा को रोजगार नहीं मिला.

महाराष्ट्र में बिहारियों पर हो रहे अत्याचार का जिक्र करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार है. वहां मजदूरी करने के लिए बिहारी जाते हैं. बिहारियों पर अत्याचार होता है. लेकिन, प्रधानमंत्री ने कभी नहीं पूछा कि बिहारियों पर ऐसा अत्याचार क्यों होता है? जब चुनाव का वक्त आता है, तो भाजपावाले हिंदू – मुसलमान को लड़ा देते हैं और कहते हैं कि हिंदुस्तान आगे बढ़ रहा है. हरियाणा कांड पर कहा कि महादलितों को जला दिया जाता है और भाजपा सरकार के एक मंत्री का अपमानजनक बयान आता है.

फिर भी मोदी जी चुप रहते हैं. मैं कहता हूं कि कांग्रेस में अगर कोई मंत्री उस तरह की बयान देने के बारे में सोच भी ले, तो मैं उसे कांग्रेस से निकाल बाहर करूंगा. मोदी जी सिर्फ विदेश का दौरा करते हैं. वे

बड़े-बड़े उद्योगपतियों के घर जाते हैं. कभी किसी गरीब के घर गये? कहते थे कि अच्छे दिन आनेवाले हैं, आम लोगों के लिए अच्छे दिन तो नहीं आये. अमेरिका, बड़े उद्योग पति एवं भाजपा के कुछ मंत्रियों के अच्छे दिन जरूर आ गये हैं. यूपीए ने जो वादा किये, उन्हें पूरा किया. बिहार में नीतीश कुमार ने भी जो वादे किये थे, उन्हें पूरा किया है. बिहार में लोग डर के मारे घर से नहीं निकलते थे. नीतीश कुमार ने बिहार में शांति बहाल की. नीतीश कुमार के साथ कांग्रेस खड़ी है. लालू जी खड़े हैं.

हम बिहार का विकास करेंगे. प्रत्येक गांव में पानी की व्यवस्था होगी. बिजली, शिक्षा और किसानों के सहयोग के लिए काम होगा. उन्होंने रामनगर से कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्णमासी राम, वाल्मीकिनगर से कांग्रेस प्रत्याशी इरशाद हुसैन, नरकटियागंज से कांग्रेस के प्रत्याशी विनय वर्मा, बगहा से जदयू के प्रत्याशी भीष्म सहनी के लिए वोट की अपील की.

सभा की अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा ने किया, जबकि संचालन कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव परेश धनानी ने की. सभा को कांग्रेस के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष डाॅ अशोक चौधरी, बिहार कांग्रेस के प्रभारी सीपी जोशी, प्रत्याशी इरशाद हुसैन, पूर्णमासी राम, भीष्म सहनी, विनय वर्मा, समेत राजद के कृष्णनंदन सिंह, अनिरूद्ध सिंह, परमानंद ठाकुर, राकेश सिंह, शमीम अख्तर, छेदी सहनी आदि ने संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन