10 बजे तक काउंटर बंद, कतार में मरीज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Oct 2015 3:52 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : हद है! 167 डॉक्टर. चार दर्जन से अधिक कर्मचारी. 22 स्टाफ नर्स, उपाधीक्षक, अधीक्षक, प्राचार्य. आदि की तैनाती के बाद भी जीएमसीएच में व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है. अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीज भटक रहे हैं और डॉक्टर व कर्मी ओपीडी से नदारद है. यूं तो सुबह के […]
विज्ञापन
बेतिया : हद है! 167 डॉक्टर. चार दर्जन से अधिक कर्मचारी. 22 स्टाफ नर्स, उपाधीक्षक, अधीक्षक, प्राचार्य. आदि की तैनाती के बाद भी जीएमसीएच में व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है. अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीज भटक रहे हैं और डॉक्टर व कर्मी ओपीडी से नदारद है.
यूं तो सुबह के आठ बजे से ओपीडी चलाने का नियम है. लेकिन सोमवार की सुबह के दस बजे तक पुरजा काउंटर बंद रहा. कोई भी कर्मी अपनी ड्यूटी पर नहीं था. नेत्र रोग के डाॅ राजीव कुमार को छोड़ ओपीडी के सभी विभाग खाली थे. वह भी तब परिसर में मरीजों की भीड़ लगी थी. सुबह के आठ बजे से ही मरीज पुरजा काउंटर पर कतार में लग गये थे. लेकिन कर्मियों की मनमानी के चलते दो घंटे लेट से पुरजा मिलना शुरू हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










