डांडिया नाइट में थिरके युवा

बेतिया : लॉयंस क्लब बेतिया व इवेंट ग्रुप बैंड बाजा बाराती की ओर से म्यूजिकल डांडिया नाइट ‘तरंग’ कार्यक्रम का आयोजन रविवार की शाम किया गया. आयोजन सुप्रिया रोड स्थित चौधरी पैलेस में किया गया. जिसमें लायंस क्लब के सभी सदस्यों ने अपने-अपने परिवार के साथ डांडिया नाइट का आनंद लिया और मनमोहक संगीत पर […]
बेतिया : लॉयंस क्लब बेतिया व इवेंट ग्रुप बैंड बाजा बाराती की ओर से म्यूजिकल डांडिया नाइट ‘तरंग’ कार्यक्रम का आयोजन रविवार की शाम किया गया. आयोजन सुप्रिया रोड स्थित चौधरी पैलेस में किया गया. जिसमें लायंस क्लब के सभी सदस्यों ने अपने-अपने परिवार के साथ डांडिया नाइट का आनंद लिया और मनमोहक संगीत पर जम कर झूमते रहे.
कार्यक्रम के दौरान क्लब के अध्यक्ष विनय गोयनका ने बताया कि बेतिया में इस तरह का आयोजन पहली बार किया गया है. मौके पर सुनील कुमार गुप्ता, डा. अभिताभ चौधरी, रूपेश रंजन, डा. इम्तेसारूल हक, सलीम जावेद, प्रीति गोयनका, रंजीत कुमार, एकता वर्णवाल, डा. आलोका चौधरी, निधि वर्णवाल, कल्पना अग्रवाल, अर्चना गुप्ता आदि ने भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










