एक करोड़ की चरस जब्त, तस्कर फरार

Published at :27 Oct 2015 3:49 AM (IST)
विज्ञापन
एक करोड़ की चरस जब्त, तस्कर फरार

मैनाटांड : भारत-नेपाल सीमा पर तैनात वसंतपुर एसएसबी जवानों ने सीमा से दस किलो चरस जब्त करने में सफलता पायी है. 44 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के सेनानायक ऋषिकेश कुमार शर्मा ने बताया कि जवानों द्वारा पिलर संख्या 414 और 415 के बीच नाका लगाया गया था. तभी जवानों ने संदिग्धों को आता देख […]

विज्ञापन

मैनाटांड : भारत-नेपाल सीमा पर तैनात वसंतपुर एसएसबी जवानों ने सीमा से दस किलो चरस जब्त करने में सफलता पायी है. 44 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के सेनानायक ऋषिकेश कुमार शर्मा ने बताया कि जवानों द्वारा पिलर संख्या 414 और 415 के बीच नाका लगाया गया था.

तभी जवानों ने संदिग्धों को आता देख ललकारना शुरू कर दिया. जवानों को देख तस्करों ने अपने साथ लाये चरस को फेंक नेपाल की सीमा मे प्रवेश कर गये. जब्त चरस का वजन दस किलोग्राम हुआ. जब्त चरस की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपया आंका गया है. जब्त चरस को एसएसबी ने मैनाटांड पुलिस को सुपुर्द कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन