सिकरहना नदी में दो श्रद्धालु डूबे

Published at :25 Aug 2015 7:04 AM (IST)
विज्ञापन
सिकरहना नदी में दो श्रद्धालु डूबे

लौरिया (बेतिया) : सावन की अंतिम सोमवारी को बाबा त्रिलोकी नाथ के जलाभिषेक के लिए जल भरने गये दो युवक सिकरहना नदी में डूब गये. युवकों के बारे में देर शाम तक पता नहीं चल पाया था. माना जा रहा है कि दोनों की मौत हो चुकी है. डूबनेवालों में गार्ड सहनी का 35 वर्षीय […]

विज्ञापन
लौरिया (बेतिया) : सावन की अंतिम सोमवारी को बाबा त्रिलोकी नाथ के जलाभिषेक के लिए जल भरने गये दो युवक सिकरहना नदी में डूब गये. युवकों के बारे में देर शाम तक पता नहीं चल पाया था. माना जा रहा है कि दोनों की मौत हो चुकी है. डूबनेवालों में गार्ड सहनी का 35 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार व सेवानिवृत्त शिक्षक हरिनारायण प्रसाद का 25 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार है.
प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाबा त्रिलोकीनाथ के जलाभिषेक के लिए स्थानीय सिकरहना नदी में स्नान कर जल भरने के लिए पप्पू व दीपक गये थे. पप्पू नदी के गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगा. उसको बचाने के लिए दीपक गया, लेकिन नदी के तेज धारा में वह भी बह गया. घटना की सूचना मिलते लौरिया विधायक विनय बिहारी मौके पर पहुंचे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन