छात्रों ने एक-दूसरे का परिचय जाना

Published at :21 Aug 2015 12:43 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रों ने एक-दूसरे का परिचय जाना

बेतिया : नगर के महारानी जानकी कुंअर महाविद्यालय में गुरुवार को नये सत्र के वोकेशनल कोर्स धारियों की इंट्रोडक्सिंग क्लास हुई. प्राचार्य डा. रामप्रताप नीरज ने छात्रों का महाविद्यालय परिसर में स्वागत करते हुए उन्हें सफलता की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि वोकेशनल कोर्स आज के समय की मांग है. साथ ही इसमें रोजगार की […]

विज्ञापन
बेतिया : नगर के महारानी जानकी कुंअर महाविद्यालय में गुरुवार को नये सत्र के वोकेशनल कोर्स धारियों की इंट्रोडक्सिंग क्लास हुई. प्राचार्य डा. रामप्रताप नीरज ने छात्रों का महाविद्यालय परिसर में स्वागत करते हुए उन्हें सफलता की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि वोकेशनल कोर्स आज के समय की मांग है. साथ ही इसमें रोजगार की असीम संभावनाएं भी है.
उन्होंने छात्रों को पूरे मनोयोग से कोर्स को पूरा करने की बात कही. बीबीए समन्वयक प्रो. आरके चौधरी ने बताया कि महाविद्यालय में वर्तमान में चार व्यवसायिक पाठ्यक्रम संचालित है.
इनमें बीबीए में 30, बीसीए में 50, सीएनडी में 20 तथा बॉयोटेक में नये सत्र के लिए 14 नामांकन हुए है. व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में नये सत्र के लिये वर्गो का विधिवत संचालन शुक्रवार 21 अगस्त से सुबह 7.30 से 10.30 तक शुरू होगा. प्रथम दिन नये छात्रों के परिचय की कार्यवाही पूरी की गयी. मौके पर प्रो. एसके शुक्ला, प्रो. पीके चक्रवर्ती, आदि मौजूद रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन