यूरिया की कालाबाजारी के विरोध में सड़क जाम

Published at :21 Aug 2015 12:41 AM (IST)
विज्ञापन
यूरिया की कालाबाजारी के विरोध में सड़क जाम

नरकटियागंज : यूरिया की कालाबाजारी रुकने का नाम नहीं ले रही़ जिस समय किसानों को यूरिया की सबसे ज्यादा जरूरत है उस समय यूरिया बाजार से गायब है़ 298 रुपये की यूरिया बाजार में 450 -500 रुपये की दर से बेंचा जा रहा है़ गुरुवार को पुरानी बाजार स्थित नूरजहां खाद भंडार पर यूरिया लेने […]

विज्ञापन

नरकटियागंज : यूरिया की कालाबाजारी रुकने का नाम नहीं ले रही़ जिस समय किसानों को यूरिया की सबसे ज्यादा जरूरत है उस समय यूरिया बाजार से गायब है़ 298 रुपये की यूरिया बाजार में 450 -500 रुपये की दर से बेंचा जा रहा है़ गुरुवार को पुरानी बाजार स्थित नूरजहां खाद भंडार पर यूरिया लेने गये किसानों से प्रति बोरा यूरिया के लिए 450 रुपया लिया जा रहा था़

इसके बदले में किसानों को जो रसीद दिया जा रहा था उस पर यूरिया का मूल्य 298 रुपये लिखा हुआ था़ इस बात को लेकर मुख्तार अंसारी, आमिल अंसारी, गोपी साह,जोखू साह, सोहन कुमार, रमेश शर्मा आदि आक्रोशित किसानों ने दुकान के सामने ही मुख्य सड़क को जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया़

जाम हटवाने पहुंची पुलिस ने जब दुकानदार जुल्फकार अली से पूछा कि वह ज्यादा दाम क्यों ले रहा है तो उसने कहा कि ऐसा वह प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्देश पर कर रहा है़ एसआई वीरेंद्र सिंह ने जब प्रखंड विकास पदाधिकारी से इस संबंध में बात किया तो उन्होंने कहा

कि उन्होंने 340 रुपये में यूरिया बेंचने का निर्देश दिया है. पुलिस के समझान- बुझाने के बाद किसान मानें तथा उन्हें 340 रुपये में यूरिया उपलब्ध कराया गया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन