सागर पोखरा मोहल्ले के एक घर से दो लाख के आभूषण की चोरी

Published at :20 Aug 2015 7:28 AM (IST)
विज्ञापन
सागर पोखरा मोहल्ले के एक घर से दो लाख के आभूषण की चोरी

बेतिया : नगर के सागर पोखरा मोहल्ले के सरोज दूबे के घर में मंगलवार की रात चोरों ने लाखों रुपये के सामान चोरी कर लिया. जिसमें करीब दो लाख रुपये के सोना-चांदी का आभूषण व 15 हजार रुपया शामिल है. इस बाबत गृहस्वामी सरोज दूबे ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी […]

विज्ञापन
बेतिया : नगर के सागर पोखरा मोहल्ले के सरोज दूबे के घर में मंगलवार की रात चोरों ने लाखों रुपये के सामान चोरी कर लिया. जिसमें करीब दो लाख रुपये के सोना-चांदी का आभूषण व 15 हजार रुपया शामिल है.
इस बाबत गृहस्वामी सरोज दूबे ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि मंगलवार की रात चोर छत से घर में प्रवेश किये. घर में सोये सरोज के परिजनों पर नशीले पदार्थ का स्प्रे कर दिये. उसके बाद गोदरेज के आलमीरा में रखे सोना का हार, सोना का चेन, कान की बाली, चांदी का पायल जिसकी कीमत करीब दो लाख की है व 15 हजार नगद को चुरा लिया. चोर घटना को अंजाम देकर मेन गेट खोल कर बाहर निकल गये.
गृह स्वामी जब सुबह जगे तो मेन गेट खुला देख चौंक गये. अंदर जा कर देखा तो आलमीरा टूटा हुआ था. आभूषण व नगद गायब था.नगर थानाध्यक्ष विमलेन्दु कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन