सब्जी मंडी में लूटपाट, एक जख्मी

Published at :18 Aug 2015 2:39 AM (IST)
विज्ञापन
सब्जी मंडी में लूटपाट, एक जख्मी

बेतिया . सब्जी खरीदने के बाद पांच रुपये के मोल-जोल को लेकर मीना बाजार के सब्जी मंडी में व्यवसायी और खरीदार के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि खरीदार ने फोन कर दो दर्जन युवकों को बुलाया और दुकान में लूटपाट की. विरोध पर तीन दुकानदारों को पीटकर घायल कर दिया. मामले में व्यवसायी […]

विज्ञापन

बेतिया . सब्जी खरीदने के बाद पांच रुपये के मोल-जोल को लेकर मीना बाजार के सब्जी मंडी में व्यवसायी और खरीदार के बीच विवाद हो गया.

आरोप है कि खरीदार ने फोन कर दो दर्जन युवकों को बुलाया और दुकान में लूटपाट की. विरोध पर तीन दुकानदारों को पीटकर घायल कर दिया. मामले में व्यवसायी के आवेदन पर अज्ञात 25 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम सब्जी विक्रेता रज्जू मियां के दुकान पर एक युवक सब्जी खरीदने आया. 20 रुपये की सब्जी ली, बदले में 15 रुपये थमाया. जब रज्जू मियां पैसा लेने से इंकार करते हुए लिये गये सब्जी को वापस रखने की बात कही.
इतना सुनते ही सब्जी खरीदने आये आदमी ने फोन कर 20-25 लोगों को बुला लिया.
लाठी-डंडे से लैस आये लोगों ने रज्जू मियां व बगल के दुकानदार भोलू मियां के दुकान में लूटपाट करने लगे. रज्जू के दुकान से पांच हजार व भोलू मियां के दुकान से आठ हजार एक सौ रूपये लूट लिये. बीच-बचाव आये एक अन्य दुकानदार अब्दुल सलाम के सर पर प्रहार कर जख्मी कर दिया. सभी को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन