दो आर्म्स सप्लायर धराये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Aug 2015 2:56 AM (IST)
विज्ञापन

शनिचरी थाना के सिकटा काला गांव से अवैध हथियार व चोरी के बाइक के साथ दो आर्म्स सप्लायर दबोचे गये. गिरफ्तार अभियुक्त में सिकटा काला गांव के हरिनारायण सिंह व शंभु सिंह शामिल हैं. एसपी विनय कुमार को मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी. एएसपी अभियान राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त […]
विज्ञापन
शनिचरी थाना के सिकटा काला गांव से अवैध हथियार व चोरी के बाइक के साथ दो आर्म्स सप्लायर दबोचे गये. गिरफ्तार अभियुक्त में सिकटा काला गांव के हरिनारायण सिंह व शंभु सिंह शामिल हैं. एसपी विनय कुमार को मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी.
एएसपी अभियान राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की सिकटा काला के हरिनारायण सिंह व शंभु सिंह अवैध हथियार के खरीद-बिक्री करते हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम गठित की गयी. हरिनारायण सिंह के घर पर जब छापेमारी की गयी तो उस दौरान हरिनारायण सिंह के घर से एक बोल्ट का देशी राइफल व शंभु सिंह के घर से चोरी की बाइक बरामद की गयी. दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया. छापेमारी में बैरिया थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, नगर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार,
शनिचरी थानाध्यक्ष राजेश झा, एएसआइ नंद किशोर मिश्र व शिवमूर्ति सिंह शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










