मारपीट में चार महिला समेत दर्जनभर घायल

Published at :17 Aug 2015 2:55 AM (IST)
विज्ञापन
मारपीट में चार महिला समेत दर्जनभर घायल

जिले में अलग-अलग हुए मारपीट की घटनाओं में चार महिला समेत दर्जन भर लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार योगापट्टी थाना के लक्ष्मीपुर गांव में फसल नुकसान कराने को लेकर हुए मारपीट में शंभु पासवान, बागड़ पासवान, कोशीला देवी, चून्नू राय, भागवत राय घायल हो गये. सिकटा थाना के धर्मरपुर गांव में पारिवारिक विवाद […]

विज्ञापन

जिले में अलग-अलग हुए मारपीट की घटनाओं में चार महिला समेत दर्जन भर लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार योगापट्टी थाना के लक्ष्मीपुर गांव में फसल नुकसान कराने को लेकर हुए मारपीट में शंभु पासवान, बागड़ पासवान, कोशीला देवी, चून्नू राय, भागवत राय घायल हो गये.

सिकटा थाना के धर्मरपुर गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर हुए मारपीट में सरयम खातून घायल हो गयी. मझौलिया थाना के बथना गांव में बकरी के विवाद को लेकर हुए मारपीट में नूर शल्बा खातून घायल हो गयी. सिरिसिया ओपी थाना के गरमुआ (ठकुराई टोला) में जमीनी विवाद में हुए मारपीट में रघुवीर राम घायल हो गये. जगदीशपुर जमुनिया गांव में कुद्दूस मियां की पत्नी रूकशाना खातून को ससुराल वालों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया. वहीं बलथर थाना के परसौनी भन टोला में जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट में रामवृक्ष मुखिया घायल हो गया. सभी घायलों की चिकित्सा सदर अस्पताल में चल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन