मो शहाबुद्दीन से जुड़े तेजाब कांड में हुई सुनवाई

Published at :14 Aug 2015 2:36 AM (IST)
विज्ञापन
मो शहाबुद्दीन से जुड़े तेजाब कांड में हुई सुनवाई

सीवान : गुरुवार को पूर्व सांसद मो शहाबुद्दीन से जुड़े चर्चित तेजाब कांड की मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में सुनवाई हुई, जिसमें अभियोजन पक्ष की तरफ से विशेष लोक अभियोजक जयप्रकाश सिंह ने बहस की. चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव के न्यायालय में सत्र वाद संख्या 158/10 में अभियोजन […]

विज्ञापन

सीवान : गुरुवार को पूर्व सांसद मो शहाबुद्दीन से जुड़े चर्चित तेजाब कांड की मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में सुनवाई हुई, जिसमें अभियोजन पक्ष की तरफ से विशेष लोक अभियोजक जयप्रकाश सिंह ने बहस की. चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव के न्यायालय में सत्र वाद संख्या 158/10 में अभियोजन की बहस जारी रही, जिसके चलते दूसरे दिन शुक्रवार को भी सुनवाई होगी.

अभियोजन की तरफ से सहायक अभियोजक रघुवर सिंह व अशोक मेहता तथा बचाव पक्ष की तरफ से अधिवक्ता अभय कुमार राजन, मो मोबिन, रामेश्वर सिंह एवं उत्तिम मियां उपस्थित थे. इस मामले में व्यवसायी चंद्र केश्वर प्रसाद उर्फ चंदा बाबू के दो पुत्रों का दिनदहाड़े दुकान से अपहरण कर हत्या करने का अभियोग पंजीकृत है. मुकदमे गवाही की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अभियोजन पक्ष की तरफ से बहस की प्रक्रिया चल रही है. बहस समाप्त होने के बाद बचाव पक्ष की बहस शुरू होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन