न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुई प्राथमिकी

Published at :08 Aug 2015 7:32 AM (IST)
विज्ञापन
न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुई प्राथमिकी

नरकटियागंज : उतर बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक लौरिया के शाखा प्रबंधक से दस लाख रूपया रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश मे आया है़ न्यायालय के आदेश पर शिकारपुर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर लिया है़ प्राथमिकी मे शाखा प्रबंधक इन्द्रजीत राम ने बताया है कि वह नगर के हरदिया चौक स्थित किराये के मकान मे रहता […]

विज्ञापन

नरकटियागंज : उतर बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक लौरिया के शाखा प्रबंधक से दस लाख रूपया रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश मे आया है़ न्यायालय के आदेश पर शिकारपुर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर लिया है़ प्राथमिकी मे शाखा प्रबंधक इन्द्रजीत राम ने बताया है कि वह नगर के हरदिया चौक स्थित किराये के मकान मे रहता है़ 14 जुलाई को वह अपने घर पर था़

तभी बिना नम्बर की एक स्कार्पियो गाड़ी मेरे दरवाजे पर आकर रूका़ जिसमे से तीन व्यक्ति मेरे पास आय़े जिसमे से एक व्यक्ति शरद कुमार सिंह को वह पहचानता था़ शरद कुमार सिंह ने 10 लाख रूपया रंगदारी की मांगा़ तथा रंगदारी नही देने पर पुरे परिवार के साथ जान से मारने की धमकी दिया़ इसके पुर्व भी वह मोबाईल फोन से रंगदारी का मांग किया था़ जिसे मैने नजर अंदाज कर दिया था़ उसने बताया है कि शरद कुमार सिंह बांके टीकम थाना मधुबन का निवासी है़

इसके पूर्व वर्ष 2012 मे वह मधुबन शाखा प्रबंधक के रूप मे कार्यरत थ़े वही पर उससे जान पहचान हुआ़ रंगदारी का धैस दिखाकर वह मुझसे कुछ लोन निकलवाना चाहता था़ शिकारपुर थानाध्यक्ष हरिश्चंद्र ठाकुर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है़

अज्ञात शव बरामद

गौनाहा : थाना क्षेत्र के सिगल टोला मंगुराहा के रेलवे ढ़ाला के समीप से पुलिस ने शुक्रवार को एक लवारिश शव को बरामद किया है. बरामद किये गये शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि शव के शरीर में नीला रंग का टी शर्ट, नारंगी रंग का पट्टी है. नीचे काला रंग का अंडर वियर पहना हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन