चुनाव में भारत-नेपाल सीमा रहेगी सील

Published at :06 Aug 2015 12:19 AM (IST)
विज्ञापन
चुनाव में भारत-नेपाल सीमा रहेगी सील

विस चुनाव : नेपाली अधिकारियों के साथ बैठक में लिया गया फैसला बेतिया : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारत व नेपाल की सीमा सील करने का फैसला बुधवार को कलेक्ट्रेट के विकास भवन में नेपाल व भारतीय अधिकारियों ने संयुक्त रूप से लिया. बिहार में होने वाले चुनाव की तिथियों की जानकारी भी नेपाल […]

विज्ञापन

विस चुनाव : नेपाली अधिकारियों के साथ बैठक में लिया गया फैसला

बेतिया : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारत व नेपाल की सीमा सील करने का फैसला बुधवार को कलेक्ट्रेट के विकास भवन में नेपाल व भारतीय अधिकारियों ने संयुक्त रूप से लिया.

बिहार में होने वाले चुनाव की तिथियों की जानकारी भी नेपाल के सीमावर्ती जिलों मे दी जायेगी. ताकि लोग अपना टूर प्रोग्राम भी चुनाव के तिथि को ध्यान में रख कर बनाये.

चुनाव के दौरान नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र से पूर्वी व पश्चिम चंपारण के सीमा में आने वाले लोगों की पूरी जांच पड़ताल की जायेगी. उचित कारण पर ही उन्हें जाने की अनुमति दी जायेंगी.

कलेक्ट्रेट में घंटों चली बैठक में नेपाल के बारा, परसा,चितवन, नवलपरासी व रौतहट जिला के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया. वही भारतीय अधिकारियों के ओर से कोसुलेट जेनरल ऑफ इंडिया अंजुम, बेतिया डीएम लोकेश कुमार सिंह, मोतिहारी डीएम अनुपम कुमार, बेतिया पुलिस कप्तान विनय कुमार, डीडीसी जवाहर प्रसाद, डीएफओ 1 आलोक, एसएसबी नरकटियागंज व बगहा के कमाडेंट, नरकटियागंज, बगहा, रक्सौल के एसडीएम श्रीप्रकाश, बेतिया एसडीएम सुनील कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मधुकांत समेत दर्जनों पदाधिकारी शामिल थे.

नेपाली एफएम के चुनाव प्रचार पर लगेगी रोक

विधानसभा चुनाव में नेपाली एफएम के माध्यम से प्रत्याशियों विज्ञापन पर भी रोक लगेगी. बेतिया डीएम लोकेश कुमार सिंह ने नेपाली अधिकारियों से कहा कि प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार एफएम के माध्यम से कानूनी ढंग से होना चाहिए. अन्यथा उस पर पूरी तरह रोक लगाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन