भूमि विवाद में किसान पर सात राउंड फायरिंग

मैनाटांड (बेतिया) :थाना क्षेत्र के अशोकवा में किसान पर मंगलवार की सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी. किसान जान बचाने के लिए स्कूल में जा छिपा, तो लगभग दो दर्जन हमलावर उसे दौड़ाते हुए स्कूल तक पहुंचे गये, लेकिन ग्रामीणों को आता देख फरार हो गये. सूचना पाकर मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच गयी. […]
मैनाटांड (बेतिया) :थाना क्षेत्र के अशोकवा में किसान पर मंगलवार की सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी. किसान जान बचाने के लिए स्कूल में जा छिपा, तो लगभग दो दर्जन हमलावर उसे दौड़ाते हुए स्कूल तक पहुंचे गये, लेकिन ग्रामीणों को आता देख फरार हो गये. सूचना पाकर मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच गयी. घटना से लोग दहशत में है. जानकारी के अनुसार, लिपनी गांव के सर्वेश मुखिया मंगलवार की सुबह अपने खेत में काम कर रहे थे. इसी दौरान बगल के गन्ने के खेत से उनपर गोली चलायी गयी. संयोग रहा कि गोली बगल से गुजरी, सव्रेश जबतक कुछ समझते तब तक ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी.
जान बचाने के लिए वह स्कूल की ओर भागे तो गन्ने के खेत से निकले दो दर्जन हमलावरों ने उन्हें दौड़ा लिया. इन लोगों ने स्कूल में उनकी खोजबीन भी की, लेकिन बाद में ग्रामीणों को आता देख सभी फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










