पार्टी में व्यस्त थी पुलिस चोरों ने किया हाथ साफ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Aug 2015 2:19 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : एक तरफ जहां सोमवार की रात एसपी की विदाई पार्टी में सभी पुलिस व्यस्त थी, वहीं दूसरी ओर चोरों ने शहर के उज्जैन टोला में अपना हाथ साफ कर लिया. मकान के पीछे से घुसे चोरों ने हिन्दुस्तान टायर व्यवसायी नौशाद आलम के घर से 50 हजार व अन्य कीमती सामान चुराकर भागने […]
विज्ञापन
बेतिया : एक तरफ जहां सोमवार की रात एसपी की विदाई पार्टी में सभी पुलिस व्यस्त थी, वहीं दूसरी ओर चोरों ने शहर के उज्जैन टोला में अपना हाथ साफ कर लिया. मकान के पीछे से घुसे चोरों ने हिन्दुस्तान टायर व्यवसायी नौशाद आलम के घर से
50 हजार व अन्य कीमती सामान चुराकर भागने में कामयाब रहे.
व्यवसायी नौशाद आलम सुबह जब मकान में सामान को बिखरा देखा तो इनके होश उड़ गये. तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंचे दारोगा एजाज आलम ने मामले की छानबीन शुरू कर दी. व्यवसायी ने आवेदन देकर शबीर आलम उर्फ शेरू व एक अन्य पर चोरी करने की आशंका जतायी है. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गयी है. मामले में शेरू की गिरफ्तारी भी कर ली गयी है. नगर थानाध्यक्ष विमलेंदु ने बताया कि शेरू चोरी के एक अन्य मामले में करीब सात माह पहले जेल जा चुका है. हाल ही में वह जेल से जमानत पर रिहा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










