हिंसक मारपीट में महिला की मौत, चार घायल

Published at :24 Jul 2015 12:58 AM (IST)
विज्ञापन
हिंसक मारपीट में महिला की मौत, चार घायल

नरकटियागंज : शिकारपुर थाना क्षेत्र के बिशुनपुरवा गांव में हिंसक मारपीट की घटना में एक वृद्व महिला की मौत हो गयी है़ मृतक की पहचान बिशुनपुरवा गांव निवासी स्व़ नथुनी तिवारी की पत्नी लालसा कुंअर के रूप हुई है़ इस घटना के में चार लोग घायल हैं. जिनका इलाज स्थानीय पीएचसी में कराया गया है़ […]

विज्ञापन
नरकटियागंज : शिकारपुर थाना क्षेत्र के बिशुनपुरवा गांव में हिंसक मारपीट की घटना में एक वृद्व महिला की मौत हो गयी है़ मृतक की पहचान बिशुनपुरवा गांव निवासी स्व़ नथुनी तिवारी की पत्नी लालसा कुंअर के रूप हुई है़
इस घटना के में चार लोग घायल हैं. जिनका इलाज स्थानीय पीएचसी में कराया गया है़ घटना बुधवार की बताई जाती है़ इस संबंध में सुरेन्द्र तिवारी उर्फ सुमन तिवारी ने शिकारपुर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है़ जिसमें बताया है कि वह अपने दरवाजे पर बैठा था़ तभी पड़ोस के नागेन्द्र तिवारी, राघो तिवारी, दारोगा तिवारी, कमलेश तिवारी, गीता देवी, गुडडी देवी, उदय राज तिवारी, विकास तिवारी तथा शेष मणी तिवारी हरवे हथियार के साथ लैस होकर दरवाजे पर रखा बखार तोड़ने लग़े
उक्त लोगों ने सुरेन्द्र तिवारी की पिटाई कर दिया़ शोर मचाने पर उसकी मां लालसा कुंअर तथा परिजन संतोष तिवारी, वशिष्ठ तिवारी तथा संजय तिवारी उसे बचाने के लिए आय़े जिस पर उक्त सभी लोग उन लोगों की पिटाई करने लग़े जिसमे चार लोग बुरी तरह घायल हो गय़े तथा 62 वर्षीय लालसा कुंअर को गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गयी़
थानाध्यक्ष हरिश्चंद्र ठाकुर ने बताया कि हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है़ पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन