कमरे में बंधक बना, दो दिनों तक किया दुष्कर्म

Published at :24 May 2015 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
कमरे में बंधक बना, दो दिनों तक किया दुष्कर्म

नरकटियागंज : नर्तकी बलात्कार कांड के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है़ पुलिस निरीक्षक सीताराम सिंह के नेतृत्व मे एक टीम शुक्रवार को गठित की गयी़़ जिसमें एसआइ नागेन्द्र सहनी, जीतेन्द्र कुमार, प्रभुनाथ यादव तथा शाहिद अनवर को शामिल किया गया़ पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नर्तकी बलात्कार कांड का आरोपित […]

विज्ञापन

नरकटियागंज : नर्तकी बलात्कार कांड के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है़ पुलिस निरीक्षक सीताराम सिंह के नेतृत्व मे एक टीम शुक्रवार को गठित की गयी़़ जिसमें एसआइ नागेन्द्र सहनी, जीतेन्द्र कुमार, प्रभुनाथ यादव तथा शाहिद अनवर को शामिल किया गया़ पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नर्तकी बलात्कार कांड का आरोपित मथुरा चौक के पास रह रहा है़

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मथुरा चौक के समीप राजकीय प्राथमिक विद्यालय के पास से कांड के दोर्ना आरोपित मो. दिलशाद एवं पुन्नु को गिरफ्तार कर लिया़ दोनों आरोपित लगभग छह माह से फरार चल रहे थ़े विदित हो कि 17 दिसंबर 2014 को बंगाल की एक नर्तकी ने शिकारपुर थाने में बलात्कार की एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी़ शिकारपुर थाना कांड संख्या 438/14 में लड़की ने खुलासा किया है कि सुपर मुस्कान ऑर्केस्ट्रा ग्रुप में वह नाच गान का काम करती थी़ एक दिन ऑर्केस्ट्रा संचालक मो. दिलशाद ने उसके साथ जबरदस्ती करनी चाही़ पर लड़की ने बचाव करते हुए अपने हाथ को काट लिया़

जिसके बाद ऑर्केस्ट्रा संचालक ने उसे एक घर में बंधक बना दिया और अपने ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाला एक डांसर पुन्नु को भेज कर उसे तरह-तरह की धमकी देने लगा़ इसी बीच मो. दिलशाद एवं पुन्नु ने एक रात घर में घुस कर उसका हाथ पैर बांध दिया़ तथा मो. दिलशाद ने उसके साथ दुष्कर्म किया़

दुष्कर्म करने के बाद उसको फिर कमरे में कैद कर दिया़ यह सिलसिला दो दिनों तक चलता रहा़ एक दिन जब पहरा देने वाला डांसर पुन्नु खाना लाने गया तो मौका देख कर लड़की भाग कर दिउलिया गांव में गयी़

गांव वालों को आप बीती सुनायी़ सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़िता को अपने कब्जे में ले लिया़ पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी करती रही़ लेकिन आरोपित घर छोड़कर फरार हो गये थ़े

इस मामले में बेतिया एसपी ने संज्ञान लेते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सख्त निर्देश दिया था़ परन्तु ठिकाना बदलते रहने के कारण आरोपित पुलिस गिरफ्त में नहीं आ रहे थ़े प्रभारी थानाध्यक्ष नागेन्द्र सहनी ने बताया कि बलात्कार कांड के दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन