अनुपस्थित अभियंताओं से स्पष्टीकरण तलब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Nov 2019 12:54 AM
बेतिया : मुख्यमंत्री निश्चय योजना में शामिल नल जल योजना एवं पक्की गली नाली योजना के समीक्षा बैठक में गायब चार सहायक अभियंता एवं एक दर्जन कनीय अभियंता से जबाब तलब किया गया है. इन दोनों महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा सोमवार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी विनोद कुमार रजक ने की. बैठक के […]
बेतिया : मुख्यमंत्री निश्चय योजना में शामिल नल जल योजना एवं पक्की गली नाली योजना के समीक्षा बैठक में गायब चार सहायक अभियंता एवं एक दर्जन कनीय अभियंता से जबाब तलब किया गया है. इन दोनों महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा सोमवार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी विनोद कुमार रजक ने की.
बैठक के दौरान उन्होंने उपस्थित सहायक अभियंता, कनीय अभियंता एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के साथ नल जल योजना एवं गली पक्की नाली योजना की समीक्षा की गयी. समीक्षा के दौरान डीपीआरओ ने योजनाओं को पूर्ण करने के लिए लंबित मापी पुस्त को यथाशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. वहीं उन्होंने लंबित कार्यों को भी शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया.
इस दौरान विभिन्न प्रखंडो में प्रतिनियुक्त किये गये कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता के समीक्षा बैठक से अनुपस्थित रहने पर गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ ने अनुपस्थित अभियंताओं से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया. अनुपस्थित पाये गये अभियंताओं से रितेश देवगन, अजय कुमार, भागीरथी राम, आशुतोष कुमार, रामदुलार चौहान, शम्मी अहमद, मनीष कुमार, राकेश कुमार, तारिक इमाम, राजकुमार, चंद्रदेव प्रसाद, सुनील कुमार, रामनारायण साह, बिहारी राम, अजय कुमार, अनिल कुमार पासवान, ज्ञानेंद्र पांडेय शामिल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










