चचेरी बहन से दुष्कर्म का प्रयास, मामला थाने में

Updated at : 21 Aug 2019 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
चचेरी बहन से दुष्कर्म का प्रयास, मामला थाने में

बेतिया : मुफस्सिल थाना के एक गांव में अपने चाचा के घर दादी से मिलने गयी एक युवती के साथ उसके चचेरे भाई ने जबर्दस्ती का प्रयास किया. लेकिन मौके पर मौजूद लड़की की दो बहनों के विरोध के कारण वह सफल नहीं हो पाया. मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि इस मामले में […]

विज्ञापन

बेतिया : मुफस्सिल थाना के एक गांव में अपने चाचा के घर दादी से मिलने गयी एक युवती के साथ उसके चचेरे भाई ने जबर्दस्ती का प्रयास किया. लेकिन मौके पर मौजूद लड़की की दो बहनों के विरोध के कारण वह सफल नहीं हो पाया. मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि इस मामले में युवती की शिकायत पर उसके चचेरे भाई समेत चार पर एफआईआर दर्ज की गयी है. जबकि लड़की द्वारा आरोपित किये गये युवक की मां ने लड़की व उसके परिजनों पर डायन कह प्रताड़ित करने व मारपीट का आरोप लगाया है.

छानबीन कर दोषी पाये गये लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. एफआईआर में लड़की ने बताया है कि वह आठ अगस्त की संध्या छह बजे वह अपने बड़े पापा के घर दादी को देखने गयी. तभी बगल के कमरे में मौजूद उसके चचेरे भाई ने पानी मांगा. वह ग्लास में पानी लेकर गयी तो उसके साथ जबर्दस्ती का प्रयास किया गया. लड़की चिल्लायी तो मौके पर मौजूद उसकी दो बहने पहुंच गयी, चाची ने आरोप लगाया है कि उसे डायन कह कर मारपीट कर मैला पिलाने का प्रयास किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन