डायरिया से डेढ़ वर्षीय बालक समेत तीन लोगों की मौत, दर्जनों आक्रांत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Aug 2019 12:50 AM (IST)
विज्ञापन

बगहा :प्रखंड बगहा एक अंतर्गत भैरोगंज थाना क्षेत्र के हरपुर पुरैना गांव में डायरिया के प्रकोप से डेढ़ वर्षीय बालक समेत तीन की मौत हो गयी है. वहीं एक दर्जन ग्रामीण डायरिया के प्रकोप से पीड़ित हैं. डायरिया से मौत होने की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया. पीएचसी बगहा एक के […]
विज्ञापन
बगहा :प्रखंड बगहा एक अंतर्गत भैरोगंज थाना क्षेत्र के हरपुर पुरैना गांव में डायरिया के प्रकोप से डेढ़ वर्षीय बालक समेत तीन की मौत हो गयी है. वहीं एक दर्जन ग्रामीण डायरिया के प्रकोप से पीड़ित हैं. डायरिया से मौत होने की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया. पीएचसी बगहा एक के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. एसएन महतो के नेतृत्व में सोमवार की सुबह मेडिकल टीम गांव पहुंची. इस टीम में डॉक्टर के.के. शुक्ला भी शामिल रहे.
चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि 1 अगस्त को हरपुर गांव के स्व. बिगन ठाकुर की पत्नी सुदामा कुंवर की मौत हो गयी है. वहीं 3 अगस्त को मंगरू चौधरी की पत्नी कृष्णावती देवी की मौत इस बीमारी से हो गयी. वहीं लालबाबू यादव के डेढ़ वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार पीएचसी रामनगर में भर्ती था. जहां से उसे रविवार को जिला अस्पताल रेफर किया गया. बेतिया जाने के क्रम में रास्ते में उसकी मौत हो गयी. चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि टीम द्वारा कैंप व घर घर घुमकर जांच किया गया. जिस दौरान 10 मरीज डायरिया से आक्रांत मिले.
इनमें सुनील ठाकुर की 25 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी को बेहतर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल रेफर किया गया. वहीं जयप्रकाश चौधरी की 8 वर्षीय पुत्री सुंदरी कुमारी, नंद कुमार चौधरी की 10 वर्षीय पुत्री अराधना कुमारी एवं पत्नी विक्की देवी, पिंटू चौधरी का 3 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार, वीरेंद्र यादव की 25 वर्षीय गर्भवती पत्नी चंद्रमा देवी, अशोक यादव की 30 वर्षीय पत्नी अंतिमा देवी, भिक्षण गोड़ की 25 वर्षीय पत्नी प्रेमशीला देवी, छोटेलाल यादव के 5 वर्षीय पुत्र निरहू यादव की जांच कर उन्हें दवा उपलब्ध कराया गया. चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि सभी को पानी गरम कर एवं उसे छानकर पीने का निर्देश दिया गया है. वहीं रामनगर के जन्मस्थान हॉस्पिटल में सोहन साह एवं शिवपाल यादव की पत्नी मालती कुंवर का इलाज चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




