साठी में आज से एक सप्ताह तक दिन में बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति

साठी : आज से एक सप्ताह तक साठी बाजार फीडर बंद रहेगा. इस संदर्भ में विद्युत एसडीओ नरकटियागंज आलोक कुमार ने बताया कि साठी पावर हाउस से लेकर साठी थाना तक 11000 वोल्ट का हाईटेंशन तार और पोल जर्जर हो गये हैं. इसकी शिकायत स्थानीय उपभोक्ताओं द्वारा बराबर की जाती है. इसको ध्यान में रखते […]
साठी : आज से एक सप्ताह तक साठी बाजार फीडर बंद रहेगा. इस संदर्भ में विद्युत एसडीओ नरकटियागंज आलोक कुमार ने बताया कि साठी पावर हाउस से लेकर साठी थाना तक 11000 वोल्ट का हाईटेंशन तार और पोल जर्जर हो गये हैं. इसकी शिकायत स्थानीय उपभोक्ताओं द्वारा बराबर की जाती है.
इसको ध्यान में रखते हुए साठी विद्युत सब स्टेशन से लेकर थाना तक 11000 के तार को आज से बदला जाएगा. इसमें हाई क्वालिटी के डोग एसको वायर तार लगाया जाएगा और इस रूट में जो भी बिजली का पोल खराब हो गया है, उसे भी बदल दिया जाएगा. इस बीच सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी और शाम पांच बजे के बाद पुनः विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी. एसडीओ ने बताया कि तार और पोल बदलने के क्रम में विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाएगी और शाम 5 बजे के बाद से पुनः सुचारु रूप से विद्युत आपूर्ति चालू किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




