बेतिया में िमला चमकी बुखार का मरीज, भर्ती

बेतिया : उतर बिहार में जारी एईएस के कहर के बीच बेतिया में भी चमकी बुखार का एक मरीज पाया गया है. इसकी पुष्टि गर्वनमेंट मेडिकल कालेज के प्राचार्य डाॅ. विनोद प्रसाद ने भी की है. अस्पताल में भर्ती पीड़ित बच्चे की पहचान पहाड़पुर थाना क्षेत्र के नोनेया निवासी चोकट मांझी के छह वर्षीय पुत्र […]
बेतिया : उतर बिहार में जारी एईएस के कहर के बीच बेतिया में भी चमकी बुखार का एक मरीज पाया गया है. इसकी पुष्टि गर्वनमेंट मेडिकल कालेज के प्राचार्य डाॅ. विनोद प्रसाद ने भी की है. अस्पताल में भर्ती पीड़ित बच्चे की पहचान पहाड़पुर थाना क्षेत्र के नोनेया निवासी चोकट मांझी के छह वर्षीय पुत्र बलवीर कुमार के रूप में हुई है.
बालक को इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा बालक का इलाज किया जा रहा है. अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डा. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बच्चे में चमकी बुखार का लक्षण पाया गया है . इसका इलाज किया जा रहा है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




