मजदूरी मांगने पर पीट-पीट कर हत्या करने के चार दोषियों को उम्रकैद की सजा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 May 2019 12:27 PM
बेतिया : एक स्थानीय अदालत ने काम का मेहनताना मांगने पर पीट-पीट कर कामगार की हत्या किये जाने के मामले में तीन भाइयों सहित चार लोगों को गुरुवार को आजीवन कारावास की सजा सुनायी. अधिकारियों ने बताया कि विनोद चौधरी, उनके दो भाइयों रामेश्वर, सुबोध चौधरी तथा प्रेम चौधरी ने पेशे से रसोईया वीर बहादुर […]
बेतिया : एक स्थानीय अदालत ने काम का मेहनताना मांगने पर पीट-पीट कर कामगार की हत्या किये जाने के मामले में तीन भाइयों सहित चार लोगों को गुरुवार को आजीवन कारावास की सजा सुनायी. अधिकारियों ने बताया कि विनोद चौधरी, उनके दो भाइयों रामेश्वर, सुबोध चौधरी तथा प्रेम चौधरी ने पेशे से रसोईया वीर बहादुर महतो की 2010 में उस समय हत्या कर दी, जब उसने एक शादी में खाना बनाने के एवज में भुगतान करने की मांग की.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि पश्चिम चंपारण के बहुरवा गांव स्थित विनोद के घर शादी में खाना बनाने के लिए महतो को 1,500 रुपये देने पर बात बनी थी. लेकिन, भुगतान की बजाये लाठी, पत्थर और ईंटों से उसकी पिटाई की गयी. इलाज के दौरान बेतिया के एमजेके अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया. अतिरिक्त लोक अभियोजक जयशंकर तिवारी ने बताया कि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) (आठ) सुरेंद्र प्रसाद की अदालत ने चार लोगों को दोषी पाया और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनायी. उन्होंने बताया कि अदालत ने सभी पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.
यह भी पढ़ें :लोकसभा चुनाव : कांग्रेस देश में अस्थिर सरकार और अराजकता की कर रही साजिश : सुशील मोदी
यह भी पढ़ें :जमीन विवाद में तीन मासूम बच्चों और मां की हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










