Anupama: दिग्विजय ने राही को दिखाया आईना, अंश-प्रेरणा की बढ़ीं नजदीकियां

राही, फोटो- इंस्टाग्राम
Anupama: ‘अनुपमा’ में दिखाया जाएगा कि दिग्विजय की बातों से राही सोच में पड़ जाती है. मोटी बा अनु और दिग्विजय के रिश्ते को लेकर बात करती है और ये सुनकर राही चुप नहीं रहती है. राही का बदले व्यवहार को देख प्रेम चौंक जाता है.
Anupama: सीरियल ‘अनुपमा’ की शुरुआत राही के प्रेम के बारे में सोचने से होती है. इसी दौरान दिग्विजय उससे पूछता है कि क्या वह प्रेम की गलती के लिए माफी मांग रही है. दिग्विजय का मानना है कि मां का अपमान करना गलत है और इस मामले में प्रेम की गलती को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. राही, अनु पर आरोप लगाती है कि वह हमेशा खुद को महान साबित करना चाहती हैं. इसके जवाब में दिग्विजय उससे पूछता है कि अगर यही गलती उसने की होती और अनु उसका साथ देती, तो उसे कैसा महसूस होता. दिग्विजय की बातें सुनकर राही सोच में पड़ जाती है.
प्रेम और अंश के बीच बढ़ा टकराव
दूसरी ओर प्रेम से श्रुति उससे नए कर्मचारियों की भर्ती करने की बात करती है. प्रेम दावा करता है कि उसका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा और वह अपने तरीके से इसे सफल बनाएगा. इसी दौरान अंश और प्रेम आमने-सामने आ जाते हैं. बातचीत धीरे-धीरे बहस में बदल जाती है और दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो जाती है. प्रेम अंश को चुनौती देता है. प्रेरणा बीच-बचाव कर अंश को शांत करने की कोशिश करती है. वह उसे समझाती है कि गुस्से से हालात और खराब हो सकते हैं.
राही के बदले व्यवहार से प्रेम भी हुआ हैरान
दिग्विजय और अनुपमा कैफे की स्थिति देखने पहुंचते हैं. वहां उनकी नजर अंश और प्रेरणा पर पड़ती है. दोनों को साथ देखकर अनुपमा और दिग्विजय के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. इस बीच कोठारी परिवार में भी हलचल मची हुई है. वसुंधरा, परी को एक महंगा हार देती है और शाह परिवार को लेकर नेगेटिव बातें करती है. हालांकि इस बार राही चुप नहीं रहती. वह अनुपमा और दिग्विजय की दोस्ती का खुलकर सपोर्ट करती है. राही का बदला हुआ रवैया देखकर वसुंधरा और परिवार के बाकी सदस्य हैरान रह जाते हैं. राही की बातों से प्रेम भी चौंक जाता है.
यह भी पढ़ें- Anupama: क्या खत्म हो रहा है ‘अनुपमा’ का जादू? गिरती रेटिंग्स पर सचिन त्यागी का जवाब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










