पीएम मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित है संविधान

बेतिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का संविधान पूरी तरह से सुरक्षित है, लेकिन कतिपय लोग है कि लोगो में भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे है. भाजपा सांसद जनक राम ने उक्त बातें यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने पूर्व उपमुख्यमंत्री व राजद नेता तेजस्वी यादव पर आरोप लगाते […]
बेतिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का संविधान पूरी तरह से सुरक्षित है, लेकिन कतिपय लोग है कि लोगो में भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे है. भाजपा सांसद जनक राम ने उक्त बातें यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही.
उन्होंने पूर्व उपमुख्यमंत्री व राजद नेता तेजस्वी यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में 15 वर्षों के शासनकाल में लालू प्रसाद एवं राबड़ी देवी ने गरीबी की बात कह कर गरीबो के आंखों में धूल झोकने का काम किया, लेकिन आज अनुसूचित जाति के लोगो के बीच संविधान व आरक्षण को असुरक्षित बताकर गुमराह करने का काम कर रहे है. बहुरुपिया बनकर बरगलाने का काम कर रहे है. यदि इन्हें आरक्षण की इतनी ही चिंता थी तो पंचायत में आरक्षण क्यों नहीं दिया.
जबकि जदयू नेता नीतीश कुमार ने पंचायत में आरक्षण देकर समाज के सभी वर्ग के लोगों को सम्मान देने का काम किया. उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास भाजपा का मूल मंत्र है. 15 वर्षों के शासनकाल में लालू राबड़ी ने अगड़ा पिछडा की बात कहकर सबको ठगने का काम किया है. मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय, मुकेश सहाय उर्फ गांधी बाबा, किशोर सिंह, रवि सिंह, पन्नालाल प्रसाद भी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




