Nawab Cafe OTT Release: हैदराबाद के पॉपुलर ईरानी चाय कैफे की इमोशनल कहानी अब आपके स्क्रीन पर, OTT प्लेटफॉर्म जानें

Updated:
विज्ञापन

नवाब कैफे OTT रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

Nawab Cafe OTT Release: इमोशनल फैमिली ड्रामा फिल्म ‘नवाब कैफे’ अब OTT प्लेटफॉर्म ETV Win पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है. जानिए फिल्म की कहानी और कास्ट.

विज्ञापन

Nawab Cafe OTT Release: फिल्म ‘नवाब कैफे’, जिसमें राजीव कनकलता और शिवा कंदुकुरी मुख्य भूमिका में हैं, अब ETV Win पर 12 मार्च 2026 से डिजिटल प्रीमियर के लिए उपलब्ध है. ऐसे में जो दर्शक फील-गुड फैमिली ड्रामा पसंद करते हैं, वे इसे घर बैठे आराम से देख सकते हैं. आइए जानते हैं फिल्म की कहानी, मुख्य स्टार कास्ट और क्यों यह फिल्म आपके लिए एक मस्ट-वॉच है.

फिल्म की कहानी क्या है?

नवाब कैफे फिल्म की कहानी रंगनाथ (राजीव कनकलता) के इर्द‑गिर्द घूमती है, जिसका परिवार लगभग 400 सालों से ऐतिहासिक ‘नवाब कैफे’ चला रहा है. यह कैफे केवल एक बिजनेस नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत और गौरव का प्रतीक भी है.

रंगनाथ का बेटा राजा (शिवा कंदुकुरी) अमेरिका जाकर पैसा कमाने का सपना देखता है और चाय के बिजनेस में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाता. राजा को सखी (तेजू अश्विनी) से पहली नजर में प्यार हो जाता है और वह कैफे को बेचकर मुनाफा कमाने की योजना बनाता है. जब रंगनाथ कैफे बेचने से इनकार करता है, तो पिता-पुत्र के बीच तीखी बहस होती है, जिससे कहानी में इमोशनल ड्रामा और टकराव पैदा होता है.

फिल्म की स्टार कास्ट

नवाब कैफे में राजीव कनकलता और शिवा कंदुकुरी मुख्य भूमिकाओं में हैं. इनके अलावा तेजू अश्विनी, चैतन्य कृष्णा और श्रीनिवास वडलमानी जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में हैं.

क्यों देखनी चाहिए यह फिल्म?

‘नवाब कैफे’ एक ऐसा पारिवारिक ड्रामा है, जो पिता और पुत्र के बीच के इमोशनल बंधन को उजागर करता है. फिल्म में भावना, रोमांस और हल्की-फुल्की कॉमेडी का बेहतरीन मेल है. साथ ही यह हैदराबाद की पॉपुलर ईरानी चाय संस्कृति को भी दर्शाता है. जो दर्शक परिवारिक इमोशंस और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि वाली कहानियों को पसंद करते हैं, उन्हें यह फिल्म जरूर पसंद आएगी.

यह भी पढ़ें: दोस्त के शरीर में समाई दादी की आत्मा, हॉस्टल में मचा हंगामा, Prakambanam अब OTT डेब्यू को तैयार

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola