भोजपुर में जदयू जिलाध्यक्ष की कुर्सी 24 घंटे भी नहीं बची, जानिए क्यों हटाए गए गौरीशंकर शर्मा

Updated:
विज्ञापन

जदयू के झंडे की तस्वीर

Bihar Politics: भोजपुर में जदयू संगठन में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. गौरीशंकर शर्मा को जिलाध्यक्ष बनाए जाने के महज एक दिन बाद ही पार्टी ने उनका मनोनयन रद्द कर दिया. इस खबर में पढ़िए क्यों की गई है यह कार्रवाई.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार के भोजपुर जिले में जदयू संगठन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. पार्टी ने गौरीशंकर शर्मा को जिलाध्यक्ष बनाए जाने के महज एक दिन बाद ही पद से हटा दिया. शिकायतें मिलने के बाद पार्टी नेतृत्व ने उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया. गौरीशंकर शर्मा जिले के अगिआंव प्रखंड के मुखिया रह चुके हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुख्यमंत्री की सहमति से जारी हुई थी सूची

दरअसल 11 मार्च को जदयू के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार ने कई जिलों के नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी की थी. यह सूची मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सहमति के बाद जारी की गई थी. इसी सूची में भोजपुर जिले के लिए गौरीशंकर शर्मा का नाम घोषित किया गया था. उनके नाम की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भी चर्चा शुरू हो गई थी.

शिकायतें मिलने के बाद बदला फैसला

पार्टी सूत्रों के अनुसार, नियुक्ति की घोषणा के बाद उनके संबंध में कई तरह की शिकायतें पार्टी मुख्यालय तक पहुंचीं. इन शिकायतों को पार्टी नेतृत्व ने गंभीरता से लिया. इसके बाद उसी दिन देर शाम संशोधित सूची जारी की गई. नई सूची में गौरीशंकर शर्मा का नाम हटाते हुए उनका मनोनयन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया.

नए जिलाध्यक्ष के नाम पर अभी सस्पेंस

फिलहाल भोजपुर जिले के नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा नहीं की गई है. पार्टी की ओर से अभी तक यह साफ नहीं किया गया है कि अब इस पद की जिम्मेदारी किसे दी जाएगी. इस घटनाक्रम के बाद जदयू कार्यकर्ताओं के बीच कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. सभी की नजर अब पार्टी के अगले फैसले पर टिकी हुई है.

जिलाध्यक्ष के साथ नगर अध्यक्ष का भी हुआ था चयन

बता दें कि 11 मार्च को जदयू संगठन में जिलाध्यक्ष के साथ-साथ महानगर अध्यक्ष के पद पर भी नियुक्ति की गई थी. भोजपुर जिलाध्यक्ष के पद पर गौरीशंकर शर्मा को जिम्मेदारी दी गई थी. वहीं आरा महानगर अध्यक्ष के रूप में जयप्रकाश चौधरी को लगातार दूसरी बार मौका मिला था. पार्टी नेतृत्व ने उन पर फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपी.

Also Read: बिहार में फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए 100 से अधिक जवान, बांका पुलिस लाइन में मचा हड़कंप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन