मेरा भाई मेरा दिल है, भाभी सानिया से सारा तेंदुलकर ने कही दिल की बात

Updated:
विज्ञापन

अजुन तेंदुलकरऔर सानिया चंडोक के साथ सारा तेंदुलकर, Pic- Instagram/Sara Tendulkar

Sara Tendulkar Message for Saaniya Chandhok: अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की मुंबई में हुई शादी की तस्वीरें सारा तेंदुलकर ने शेयर की हैं. सारा ने एक वीडियो भी डाला है जिसमें वह स्टेज से अपनी भाभी सानिया को अपनी बहन बता रही हैं. सारा ने सानिया से कहा कि वह उनके भाई का हमेशा ध्यान रखें.

विज्ञापन

Sara Tendulkar Message for Saaniya Chandhok: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को मुंबई में हुई थी. अर्जुन ने सानिया चंडोक के साथ सात फेरे लिए. इस बार अर्जुन आईपीएल में लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए खेलते नजर आएंगे और घरेलू क्रिकेट में गोवा के लिए खेलते हैं. अब अर्जुन की बड़ी बहन सारा तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों के साथ सारा ने एक वीडियो भी शेयर किया है. इस वीडियो में सारा अपनी नई भाभी सानिया के लिए स्टेज से कुछ खास बातें कह रही हैं.

विज्ञापन

सारा ने शेयर की शादी की तस्वीरें

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी के बाद फैंस उनकी तस्वीरों का इंतजार कर रहे थे. अब सारा तेंदुलकर ने अपने सोशल मीडिया पर शादी के खास पल शेयर किए हैं. इन तस्वीरों में शादी की रस्में और परिवार की खुशी साफ दिखाई दे रही है. तस्वीरों के साथ सारा ने जो वीडियो डाला है उसमें वह शादी के दिन स्टेज पर खड़े होकर भाषण दे रही हैं. सारा का यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

सानिया को बताया अपनी बहन

इस वीडियो में सारा बहुत भावुक नजर आ रही हैं. उन्होंने अपनी भाभी सानिया के लिए अपने दिल की बात शेयर की. सारा ने कहा कि सानिया तुम मेरी वह बहन हो जो मुझे हमेशा से चाहिए थी. तुम मेरे लिए केवल एक भाभी नहीं हो बल्कि मेरी सगी बहन से भी ज्यादा हो. सारा के इन सीधे और सरल शब्दों ने वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

पहले से ही परिवार का हिस्सा हैं सानिया

भाषण देते हुए सारा ने अपनी मां अंजलि तेंदुलकर की बात को भी सबके सामने रखा. सारा ने कहा कि जैसा कि मेरी मां ने कहा था कि मैं तुम्हारा इस परिवार में नया स्वागत नहीं कर सकती. इसका सीधा कारण यह है कि तुम आज से नहीं बल्कि पिछले कई सालों से हमारे परिवार का एक अहम हिस्सा हो. इससे यह साफ होता है कि अर्जुन और सानिया एक दूसरे को काफी लंबे समय से जानते हैं.

सानिया को सौंपा अपना भाई

अपनी बात को खत्म करते हुए सारा ने अर्जुन के प्रति अपना गहरा प्यार दिखाया. सारा ने सानिया से कहा कि जैसा मैंने तुम्हारी सगाई के दिन भी कहा था कि मेरा भाई मेरा पूरा दिल है. अब मैं अपना यह दिल हमेशा के लिए तुम्हें सौंप रही हूं. सारा ने आगे कहा कि सानिया प्लीज उसका अच्छे से ध्यान रखना. उसे बहुत प्यार करना और उसकी देखभाल करना. मुझे पूरा यकीन है कि अर्जुन भी तुम्हारे लिए हमेशा ऐसा ही करेगा. मैं तुम दोनों से बहुत प्यार करती हूं. मेरी कामना है कि तुम दोनों को इस दुनिया की हर एक खुशी मिले.

ये भी पढ़ें-

एमएस धोनी का आखिरी सीजन? इरफान पठान ने सीएसके पर की बड़ी भविष्यवाणी

युवराज और धोनी विवाद पर संदीप पाटिल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या है सच्चाई?

शादी के बंधन में बंधेंगे कुलदीप यादव, देहरादून पहुंचे चहल और रिंकू

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola