शातिर नवनीत तिवारी समेत 98 अपराधी होंगे जिलाबदर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Apr 2019 1:56 AM
बेतिया : जिले में लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण निष्पक्ष एवं स्वच्छ माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले के शातिर नवनीत तिवारी समेत 98 के खिलाफ सीसीए तीन की कार्रवाई आरंभ की गयी है. पुलिस प्रशासन की ओर से प्रस्ताव भेजकर इन लोगों के खिलाफ सीसीए तीन की कार्रवाई आरंभ करने का प्रस्ताव भेजा […]
बेतिया : जिले में लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण निष्पक्ष एवं स्वच्छ माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले के शातिर नवनीत तिवारी समेत 98 के खिलाफ सीसीए तीन की कार्रवाई आरंभ की गयी है. पुलिस प्रशासन की ओर से प्रस्ताव भेजकर इन लोगों के खिलाफ सीसीए तीन की कार्रवाई आरंभ करने का प्रस्ताव भेजा गया था.
डीएम डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे ने बताया कि पुलिस प्रशासन की ओर से भेजे गये लोगों को नोटिस जारी किया गया है और निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने को कहा गया है. सुनवाई भी जारी कर दी गयी है. यदि उनका पक्ष संतोषजनक नहीं रहा तो उनके विरुद्ध सीसीए तीन के तहत कार्रवाई का आदेश दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










