बगहा : शादी को लेकर भाई से हुई थी कहासुनी, बहन को मार डाला, मां का भी हाथ काटा
Updated at : 13 Feb 2019 6:08 AM (IST)
विज्ञापन

बगहा (पश्चिमी चंपारण) : भाई ने अपनी छोटी बहन की धारदार हथियार से हत्या कर दी. वहीं बीच बचाव करने गयी मां की बांह काटकर अपंग बना डाला. बहन की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि मां को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां डाॅ केबीएन […]
विज्ञापन
बगहा (पश्चिमी चंपारण) : भाई ने अपनी छोटी बहन की धारदार हथियार से हत्या कर दी. वहीं बीच बचाव करने गयी मां की बांह काटकर अपंग बना डाला. बहन की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि मां को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जहां डाॅ केबीएन सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना नगर थाना क्षेत्र के खिरिया मच्छरगांवा गांव की है.घटना का कारण बड़ी बहन की शादी में लेनदेन को लेकर हुआ विवाद बताया जाता है. बता दें कि सुग्रीव बीन की पत्नी राधिका देवी व 19 वर्षीय पुत्री भागमनी कुमारी को पुत्र 25 वर्षीय रामाकांत बीन ने घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है.
मृतका की पिता सुग्रीव बीन ने बताया कि दो दिन पूर्व बड़ी पुत्री संगीता की सगाई हुई थी. इसके बाद भागमनी व भाई रामाकांत के बीच आपसी वाद-विवाद चल रहा था. सोमवार को वह मजदूरी करने के लिए सरेह में गया था. इसी बीच रामाकांत व भागमनी के बीच कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गयी. इस दौरान रामाकांत ने घर में रखा खाड़ (फारसा) से प्रहार कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया.
बीच-बचाव करने पहुंची मां पर भी धारदार हथियार से प्रहार कर उसका बायां हाथ काट दिया. घटनास्थल पर ही भागमनी की मौत हो गयी. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




