गैंगस्टर बबलू दूबे हत्याकांड के आरोपित विकास काे लाया बेतिया

Updated at : 29 Aug 2018 4:21 AM (IST)
विज्ञापन
गैंगस्टर बबलू दूबे हत्याकांड के आरोपित विकास काे लाया बेतिया

सफलता. दिल्ली में हुई गिरफ्तारी, कई मामलों में थी तलाश एसपी ने कहा, फरारी के दौरान ग्वालियर में छुपा था विकास, एक सप्ताह पूर्व ही पहुंचा था दिल्ली बेतिया : व्यवहार न्यायालय परिसर में गैंगस्टर बबलू दूबे हत्याकांड में शामिल कुख्यात विकास कुमार सिंह को दिल्ली में गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार को पुलिस बेतिया […]

विज्ञापन

सफलता. दिल्ली में हुई गिरफ्तारी, कई मामलों में थी तलाश

एसपी ने कहा, फरारी के दौरान ग्वालियर में छुपा था विकास, एक सप्ताह पूर्व ही पहुंचा था दिल्ली
बेतिया : व्यवहार न्यायालय परिसर में गैंगस्टर बबलू दूबे हत्याकांड में शामिल कुख्यात विकास कुमार सिंह को दिल्ली में गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार को पुलिस बेतिया लेकर पहुंची. कुख्यात पूर्वी चंपारण जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर का रहने वाला है. पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने बताया कि विकास कुमार सिंह की तलाश मोतिहारी व मुजफ्फरपुर पुलिस को भी थी. वह कुख्यात कुणाल सिंह गिरोह का सदस्य है. उसने पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल के कैब्रिज स्कूल में रंगदारी के लिए फायरिंग की थी. वहीं, मोतिहारी के एक इंजीनियर की हत्या में विकास शामिल था. शातिर की दर्जनों कांडों में तलाश पुलिस को थी.
एसपी ने बताया कि फरारी के दौरान कुख्यात ग्वालियर में शरण ले रखा था. करीब एक सप्ताह पूर्व ही वह दिल्ली आया था. जिसे छापेमारी कर दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया. ट्रांजिट रिमांड पर लेने के बाद पुलिस आज बेतिया पहुंची. सूत्रों के अनुसार पुलिस अधीक्षक जयंतकांत को गुप्तचरों के माध्यम से मालूम चला कि विकास कुमार सिंह ग्वालियर से एक सप्ताह पूर्व दिल्ली आया है.वहां पर आरके पुरम के सेक्टर -8 में एक करीबी के घर पर शरण लिये हुए है. एसपी ने बलथर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान के नेतृत्व में तकनीकी शाखा के मुन्ना कुमार साह, सुनील कुमार सिंह तथा सनत कुमार विनायक को उसकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली भेजा. जहां पुलिस टीम ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया.
बताया जाता है कि मंटू शर्मा हत्याकांड में उसने 20 जून 2015 को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था. कोई मामलों में उसे जमानत मिल गई थी. 25 जनवरी 2018 को जेल से बाहर निकला था. उसके बाद वह दिल्ली चला गया. जमानत मिलने के बाद पुलिस अनुसंधान के दौरान बबलू दूबे हत्याकांड में उसकी संलिप्ता उजागर हुई थी. गैंगस्टर बबलू दूबे की हत्या करीब 11 मई 2017 में बेतिया व्यवहार न्यायालय में पेशी के दौरान अपराधियों ने गोली मारकर कर दी थी.
मंटू व अभिषेक की हत्या के बाद आया था चर्चा में
मोतिहारी के श्रीकृष्ण नगर में साथी मंटू शर्मा अभिषेक पांडे की हत्या के बाद अपराध जगत पर विकास का नाम चर्चा में आ गया था. मोतिहारी के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ राकेश कुमार से रंगदारी तथा एलआईसी एजेंट जितेंद्र मिश्रा को गोली मारने, पूर्वी चंपारण के और घरवा माई स्थान के पास रंजन फाइनेंसर की हत्या में भी उसका नाम सामने आया था. बेतिया में बब्लू दूबे हत्याकांड में अनुसंधान के दौरान उसका नाम सामने आया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन