10 वर्षीय भतीजी से छेड़खानी का विरोध पर चाचा ने भाई-भतीजे को मारा चाकू

बेतिया:बिहारमें पश्चिमी चंपारणके बेतिया में चाचा ने पहले नाबालिग भतीजी से छेड़खानी की और फिर जब भाई व भतीजे ने विरोध किया तो दोनों को चाकू मार घायल कर दिया है. घटना सिकटा थाना क्षेत्र के लाल परसा गांव में रात करीब नौ बजे की है. घायल बिजली देवान (45) व भतीजा अरबाज देवान (20) […]
बेतिया:बिहारमें पश्चिमी चंपारणके बेतिया में चाचा ने पहले नाबालिग भतीजी से छेड़खानी की और फिर जब भाई व भतीजे ने विरोध किया तो दोनों को चाकू मार घायल कर दिया है. घटना सिकटा थाना क्षेत्र के लाल परसा गांव में रात करीब नौ बजे की है. घायल बिजली देवान (45) व भतीजा अरबाज देवान (20) को एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां दोनों का इलाज चल रहा है.
वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने मामले में आरोपित शमशाम देवान को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है. एमजेके अस्पताल में मौजूद घायल के परिजन रेयाजुल ने बताया कि शमशाद देवान अपने बड़े भाई की दस साल की बेटी को छेड़छाड़ कर रहा था, जिसका विरोध किया गया तो उसने चाकू मार घायल कर दिया.
ये भी पढ़ें… दूल्हे की ज्यादा उम्र देखकर भड़की दुल्हन, शादी से किया इन्कार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




