संचालक से मांगी 10 लाख रुपये रंगदारी

बेतिया : जगदीशपुर स्थित शिवम नर्सिंग होम में हथियारबंद लोगों ने जमकर लूटपाट की. हमलावर 20 हजार कैश व 2.50 लाख नगद लूट लिया है. जाते-जाते हमलावर नर्सिंग होम संचालक राजकिशोर प्रसाद से 10 लाख रंगदारी मांगी. रंगदारी नहीं देने पर हत्या करने की धमकी भी दी है. इस घटना के बाद नर्सिंग होम संचालक […]
बेतिया : जगदीशपुर स्थित शिवम नर्सिंग होम में हथियारबंद लोगों ने जमकर लूटपाट की. हमलावर 20 हजार कैश व 2.50 लाख नगद लूट लिया है. जाते-जाते हमलावर नर्सिंग होम संचालक राजकिशोर प्रसाद से 10 लाख रंगदारी मांगी. रंगदारी नहीं देने पर हत्या करने की धमकी भी दी है. इस घटना के बाद नर्सिंग होम संचालक का पूरा परिवार दहशत में हैं. घटना बुधवार की शाम करीब 7 बजे की बतायी गयी है. नर्सिंग होम संचालक राजकिशोर प्रसाद ने जगदीशपुर थाने में केस दर्ज करायी है.
दर्ज केस में जमुनिया घोड़हवा टोला निवासी धर्मेन्द्र राम, जितेन्द्र राम, मीना देवी, पूर्वी चंपारण जिला के पहाड़पुर गहीरी निवासी ओमप्रकाश राम सहित पांच अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है. जगदीशपुर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गयी है. दर्ज प्राथमिकी में शिवम नर्सिंग होम के संचालक राजकिशोर प्रसाद ने बताया है कि सभी आरोपी उनके नर्सिंग होम लाठी-डंडे व बंदूक से लैस होकर आये. नर्सिंग होम में प्रवेश करते ही मारपीट की व लूटपाट मचाया. इस दौरान आरोपियों ने 20 हजार नगद व ढाई लाख का समान लूट लिया. बंदूक व चाकू के बल पर रंगदारी मांगी. पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




