जदयू नेत्री पुल निर्माण के मुद्दे पर सीएम से मिलीं
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मैनाटांड़ : सिकटा प्रखंड के पुरैना पंचायत के टोला कदमवा गांव से सटे सिकरहना नदी पर स्क्रू पाइलिंग पुल निर्माण को लेकर जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव नेहा नेसार सैफी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में बताया गया है कि माह अगस्त 2017 में आई भयंकर बाढ़ […]
विज्ञापन
मैनाटांड़ : सिकटा प्रखंड के पुरैना पंचायत के टोला कदमवा गांव से सटे सिकरहना नदी पर स्क्रू पाइलिंग पुल निर्माण को लेकर जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव नेहा नेसार सैफी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा है.
ज्ञापन में बताया गया है कि माह अगस्त 2017 में आई भयंकर बाढ़ के कारण अभी तक कदमवा गांव के लोग अनेक परेशानियों से घिरे हुए हैं. गांव से सटे सिकरहना नदी पर स्क्रू पाइलिंग पुल नहीं होने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं को होता है. कभी-कभार नदी में ज्यादा पानी हो जाने के कारण बच्चे विद्यालय तक नहीं पहुंच पाते हैं. इसके कारण बच्चों का भविष्य अंधकारमय होते जा रहा है. वहीं ग्रामीणों को जरूरी वस्तु की खरीदारी के लिए बाजार पहुंचने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है. प्रदेश सचिव ने मुख्यमंत्री से एक अदद स्क्रू पाइलिंग पुल निर्माण की मांग की, ताकि कदमवा गांव के लोगों को यातायात की सुविधा मिल सके.
खास बातें
कहा सिकरहना नदी पर स्क्रू पाइलिंग के अभाव में विद्यालय नहीं जाते छात्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










