लाठी-डंडे से लैश हो नप कर्मियों पर हमला करने का आरोप, पार्षद ने दिया नगर थाने में आवेदन

बेतिया : वार्ड संख्या-27 के वार्ड पार्षद रीता रवि ने नगर परिषद के हड़ताली कर्मियों पर लाठी-डंडे से लैश होकर घर पर हमला करने को आरोप लगाया है. इस बावत पार्षद ने नगर थाने में आवेदन दिया है. नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि वार्ड पार्षद के आवेदन पर कार्रवाई शुरू कर दी गयी […]
बेतिया : वार्ड संख्या-27 के वार्ड पार्षद रीता रवि ने नगर परिषद के हड़ताली कर्मियों पर लाठी-डंडे से लैश होकर घर पर हमला करने को आरोप लगाया है. इस बावत पार्षद ने नगर थाने में आवेदन दिया है. नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि वार्ड पार्षद के आवेदन पर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. दोषियों को बख्सा नहीं जायेगा. वार्ड पार्षद ने पुलिस को दिये आवेदन में विनय बागी, विनय बागी के भाई शिवजी राम, विजय राउत, दिनेश राउत, जयनारायण राउत, संजय राउत, विवेके राउत सहित अन्य लोगों पर लाठी-डंडे से लैश होकर आवास पर हमला करने का आरोप लगाया गा है.
जबकि हड़ताल का नेतृत्व कर रहे संघ के अध्यक्ष युवराज बहादुर सिंह सचिव विनय बागी उप सचिव संजय कुमार और संरक्षक सह पार्षद दिपेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि वार्ड पार्षद के द्वारा काम ठप्प करने के घोषणा के बावजूद सफाई कार्य कराया जा रहा था. इसकी सूचना पाकर वे लोग काम रोकने का आग्रह करने पहुंचे थे. लेकिन वार्ड पार्षद व उनके परिजन कर्मचारियों के सर्पोट करने के बजाय मामले को दूसरी ओर मोड़ना चाहते है. संघ के नेताओं ने कहा कि हमारी लड़ाई आम जनता व नगर परिषद से नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




