ग्रामीण बोले, ढलाई में नहीं रखी गुणवत्ता, िकया विरोध
बैरिया : प्रखंड के कांटा चौक से कान्ही टोला तक सात निश्चय योजना के तहत 775 मीटर सड़क निर्माण कार्य लगभग 50 लाख रुपये की लागत से ठेकेदार निशिकांत कुमार द्वारा कराया जा रहा है. इस दौरान घटिया पीसीसी निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीण शुक्रवार को आक्रोशित हो गए और ढलाई कार्य का विरोध करते […]
बैरिया : प्रखंड के कांटा चौक से कान्ही टोला तक सात निश्चय योजना के तहत 775 मीटर सड़क निर्माण कार्य लगभग 50 लाख रुपये की लागत से ठेकेदार निशिकांत कुमार द्वारा कराया जा रहा है.
इस दौरान घटिया पीसीसी निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीण शुक्रवार को आक्रोशित हो गए और ढलाई कार्य का विरोध करते हुए प्रदर्शन भी किया. ग्रामीणों ने कनीय अभियंता इमाम हसन पर कई गंभीर आरोप लगाये. कहा कि कनीय अभियंता ठेकेदारसे मिलकर घटिया निर्माण कार्य करा रहे हैं और कनीय अभियंता को फोन करने पर वह फोन नहीं उठाते हैं
और कभी भी ढलाई कार्य में उपस्थित होकर ढलाई नहीं करवाते हैं. जबकि सरकार का स्पष्ट आदेश है कि पीसीसी कार्य में कनीय अभियंता को उपस्थित रहकर कार्य कराना है. इस आदेश को कनीय अभियंता ठेंगा दिखा रहे हैं. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदारद्वारा घटिया बालू व पत्थर सहित बिना पॉलीथिन की ढलाई का काम कराया जा रहा है और ढलाई कार्य में लेवलेटर भी नहीं चलाया जा रहा है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










