भोजन के पैकेट फेंके, कृषि सलाहकारों ने किया हंगामा
Updated at : 18 May 2018 5:53 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : आत्मा की ओर से गुरुवार को स्थानीय नगर भवन में आयोजित खरीफ महोत्सव सह प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरातफरी मच गयी. जब भोजन को घटिया किस्म का होने का आरोप लगाकर कृषि सलाहकारों ने हंगामा शुरू कर दिया किया. पहले तो सभी ने इसको लेकर बवाल मचाया और फिर भोजन का […]
विज्ञापन
बेतिया : आत्मा की ओर से गुरुवार को स्थानीय नगर भवन में आयोजित खरीफ महोत्सव सह प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरातफरी मच गयी. जब भोजन को घटिया किस्म का होने का आरोप लगाकर कृषि सलाहकारों ने हंगामा शुरू कर दिया किया.
पहले तो सभी ने इसको लेकर बवाल मचाया और फिर भोजन का पैकेट मंच की ओर फेंकने लगे. इस दौरान सभी ने आत्मा के निदेशक सहित अन्य अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी शुरू कर दी.
इससे कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी मच गई. मामला बढ़ता देख डीएओ शिलाजीत सिंह व पदाधिकारियों ने हस्तक्षेप कर हंगामा कर रहे किसान सलाहकारों को समझा बुझाकर शांत कराया एवं मामले की जांच कराने की बात कही. किसान सलाहकार विनोद राय, ज्ञानेश्वर कुमार, सुरज कुमार, राजीव सिंह, निखलेश कुमार, रमेश,अशफी कुमार, विकास कुमार, पप्पू कुमार, लालबाबू पांडेय, जयकुमार सिंह, राजेश्वर राम समेत अन्य ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई.
इसमें भोजनावकाश शाम को साढ़े चार बजे में किया गया.
इसमें सुबह का बना दाल और पूड़ी दिया गया, जो खाना खाने के समय बदबू देने लगा. इसी को लेकर हंगामा खड़ा हो गया. उधर आत्मा निदेशक शंभु प्रसाद सिंह का कहना है कि खाने की क्वालिटी घटिया नहीं थी. उन्होंने खुद खाना भी खाया. लेकिन किसी तरह की शिकायत नहीं मिली. काम का दबाब बनाने व किसान सलाहकारों की मनमानी रोकने के कारण ऐसी घटना घटी है. किसान सलाहकारों ने सुनियोजित तरिके से इस तरह का आरोप लगाकर हंगामा किया है. उनका दबाब में किसी तरह का काम नही करेगा. उन्हें हर हाल में काम करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




