पीएचसी में एएनएम की मनमानी पर हंगामा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चनपटिया : पीएचसी में कार्यरत एएनएम की कारगुजारी एक बार फिर सामने आई है. प्रसूता को प्रसव के दौरान बेतरतीब चीरा लगाया गया और टांका लगाए बगैर उसे छोड़ दिया गया. दो सप्ताह के बाद भी जब प्रसूता का खून का स्त्राव नहीं रुका तो गुरुवार को परिजनों ने हंगामा किया. पीड़िता के परिजन एएनएम […]
विज्ञापन
चनपटिया : पीएचसी में कार्यरत एएनएम की कारगुजारी एक बार फिर सामने आई है. प्रसूता को प्रसव के दौरान बेतरतीब चीरा लगाया गया और टांका लगाए बगैर उसे छोड़ दिया गया.
दो सप्ताह के बाद भी जब प्रसूता का खून का स्त्राव नहीं रुका तो गुरुवार को परिजनों ने हंगामा किया. पीड़िता के परिजन एएनएम पर लापरवाही व मनमानी का आरोप लगा रहे थे और एएनएम को हटाने व कार्रवाई की मांग कर रहे थे. इस संबंध में नगर के वार्ड 10 निवासी व पीड़िता नूर सेहरा खातून के पति शेख मुस्लिम ने एएनएम सुदामा सिंह और रिंकू कुमारी पर आरोप लगाया है कि 3 मई को प्रसव के लिए वह अपनी पत्नी नूरसेहरा खातून को पीएचसी में भर्ती कराया.
ड्यूटी पर तैनात उक्त दोनों एएनएम ने ब्लेड से चिरा लगाकर प्रसव कराया तथा रिश्वत नहीं देने पर चीरा को और गहरा कर बिना टांका के ही छोड़ दिया. परिजनों के हो-हंगामे के बाद चिकित्सा प्रभारी ने घटना की जांच का आदेश दिया है तथा इस पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है. बहरहाल पीड़ित को बेहतर इलाज को रेफर कर दिया गया है.
प्रसव के दौरान बेतरतीब चीरा
लगाने व मनमानी का आरोप
पीएचसी प्रभारी ने दिया मामले
की जांच का आदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










