ससुर को प्रताड़ित करने पर पतोहू पर केस

बेतिया : ससुर को प्रताड़ित करने के मामले में पतोहू फंस गयी है. पुतोहू से प्रताड़ित ससुर शहर के अस्पताल रोड निवासी मो इरफान ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पतोहू बीबी जरीना के खिलाफ मारपीट व प्रताड़ना करने का मामला दर्ज की गयी है. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि मो इरफान की […]
बेतिया : ससुर को प्रताड़ित करने के मामले में पतोहू फंस गयी है. पुतोहू से प्रताड़ित ससुर शहर के अस्पताल रोड निवासी मो इरफान ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पतोहू बीबी जरीना के खिलाफ मारपीट व प्रताड़ना करने का मामला दर्ज की गयी है. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि मो इरफान की शिकायत पर मेंटेनेश एंड वेलफेयर ऑफ पैरेंट्स एक्ट तथा मारपीट की धारा के तहत बीबी जरीना पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामले की जांच कर दोषी पुतोहू के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. प्राथमिकी में मो. इरफान ने बताया कि उनके पुत्र अमानुतुल्लाह की पत्नी बीबी जरीना आए दिन उनके साथ बुरा सलूक करती है. जब वे इसका विरोध करते हैं,तो मारपीट कर जहर दे हत्या करने की बात कहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




