समस्तीपुर के डीएसपी के भाई से मोबाइल लूटा

Updated at : 12 May 2018 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
समस्तीपुर के डीएसपी के भाई से मोबाइल लूटा

शहर के सुप्रिया रोड में बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम बेतिया : समस्तीपुर में पदास्थापति डीएसपी के शिक्षक भाई से बाइक सवार अपराधियों ने झपट्टामार कर मोबाइल फोन लूट लिया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से फरार हो गए. घटना गुरूवार की देर शाम सुप्रिया रोड की बतायी गयी […]

विज्ञापन

शहर के सुप्रिया रोड में बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

बेतिया : समस्तीपुर में पदास्थापति डीएसपी के शिक्षक भाई से बाइक सवार अपराधियों ने झपट्टामार कर मोबाइल फोन लूट लिया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से फरार हो गए. घटना गुरूवार की देर शाम सुप्रिया रोड की बतायी गयी है. इस बारे में डीएसपी के शिक्षक भाई समीर अहमद ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि शिक्षक के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया है. अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. बताया जाता है कि डीएसपी के शिक्षक भाई समीर अहमद सुप्रिया रोड में नरकटियागंज जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे. बस नहीं मिली, तब वे होटल में रुकने के लिए रुम बुक कराने पैदल जा रहे थे. होटल रिद्धि-सिद्धि के पहले बाइक सवार दो अपराधियों ने उनका मोबाइल लूट लिया. अपराधी सुप्रिया सिनेमा की तरफ फरार हो गए.
कुछ दिन पूर्व एक प्रशिक्षु न्यायाधीश से भी बाइक सवार अपराधियों ने ऑफिसर्स कॉलोनी के समीप मोबाइल लूट लिया था. पुलिस ने इस घटना में शामिल अपराधी को गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद कर लिया था. उसके पूर्व सुप्रिया रोड में मोबाइल छीनने की घटना घटी थी. जिसका खुलासा नहीं हो पाया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन