शहर में मकान नहीं लेने पर पत्नी ने घर में लगा दी आग

Updated at : 10 May 2018 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
शहर में मकान नहीं लेने पर पत्नी ने घर में लगा दी आग

दो लाख रुपये नकद समेत सात लाख के आभूषण भी ले गयी साथ लंबे समय से चल रहा था पति-पत्नी के बीच विवाद नौतन : पत्नी की पति से तल्खियां कम नहीं हुईं तो उसने अपने ससुराल में आग लगा दी और वहां से फरार हो गयी है़ उसने घर में आग लगाने से पहले […]

विज्ञापन

दो लाख रुपये नकद समेत सात लाख के आभूषण भी ले गयी साथ

लंबे समय से चल रहा था पति-पत्नी के बीच विवाद
नौतन : पत्नी की पति से तल्खियां कम नहीं हुईं तो उसने अपने ससुराल में आग लगा दी और वहां से फरार हो गयी है़ उसने घर में आग लगाने से पहले दो लाख का कैश व गहनों को अपने साथ रख लिये थे़ घटना दक्षिणी तेल्हुआ पंचायत के डेरा टोला गांव की है़ सुमन के पति विनोद सिंह के बयान पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
28 फऱवरी 2011 को गोपालगंज जिले के यादोपुर थाना के हीरापाकड़ गांव के लालबाबू प्रसाद की पुत्री सुमन की शादी विनोद सिंह के साथ हुई थी. शादी के कुछ दिनों के बाद पत्नी शहर में रहने की जिद करने लगी. इसको लेकर दोनों में अनबन शुरू हुई. विनोद से पत्नी को एक बच्ची भी पैदा हुई. पत्नी सुमन बच्ची को लेकर मायके चली गयी. सुमन ने कोर्ट में दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया. स्थानीय पंचों ने मामले को लेकर पंचायती हुई, समझौता कराया.
बावजूद पुनः पत्नी के रवैये में बदलाव नहीं आया. परिजनों का आरोप है कि सुमन अपने पति को जान से मारने और केस में फंसाने की धमकी देती रही. बीती रात सुमन ने अपने मायके से माता-पिता, भाई और बहन को बुलाकर खाना खिलाया. मायकेवालों के जाने के बाद रात में एक बजे घर में आग लगाकर घर छोड़ फरार हो गयी. जले समान में कपड़े, पासपोर्ट, मैट्रिक के प्रमाणपत्र, जमीन व कंपनी के कागजात शामिल हैं. इधर घटना की सूचना पर पुलिस जांच में जुट गई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन