एक दिनी हड़ताल पर रहे एंबुलेंसकर्मी
Updated at : 08 May 2018 5:13 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ के बैनर तले 102 एंबुलेंस कर्मियों ने अपने विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर सोमवार को हड़ताल किया. साथ ही सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष सभा भी की. एंबुलेंस कर्मियों को कहना था कि वेतन से भविष्य निधि और कर्मचारी राज्य बीमा का अंशदान की कटौती के बावजूद […]
विज्ञापन
बेतिया : बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ के बैनर तले 102 एंबुलेंस कर्मियों ने अपने विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर सोमवार को हड़ताल किया. साथ ही सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष सभा भी की.
एंबुलेंस कर्मियों को कहना था कि वेतन से भविष्य निधि और कर्मचारी राज्य बीमा का अंशदान की कटौती के बावजूद उसे जमा नहीं किया जाने, समय पर वेतन का भुगतान नहीं करने, प्रतिदिन 12 घंटे ड्यूटी लेने एवं नियुक्ति पत्र व वेतन पर्ची कर्मियों को नहीं दिया जा रहा है. इसी के विरोध में वे एक दिवसीय हड़ताल पर हैं. उनका आरोप था कि छह माह से ऊपर का समय बीत जाने के बावजूद 102 एंबुलेंस कर्मियों को नियुक्ति पत्र व वेतन पर्ची आदि जैसे समस्याओं का समाधान लंबित है. इसके बावजूद एंबुलेंस कर्मियों ने बिना किसी रूकावट के काम जारी रखा है. इतना ही नहीं कानूनी प्रावधानों को दरकिनार करते हुए इन कर्मियों को सप्ताहिक अवकाश से भी वंचित रखा जा रहा है. साथ ही दीवाली, होली, दशहरा समेत अन्य 36 तरह के किसी भी त्योहार में भी कोई छुट्टी नहीं दी जाती है और इन छुट्टियों के दिन भी काम करने पर किसी प्रकार का कोई अतिरिक्त वेतन भी नहीं दिया जाता है, जो निर्धारित कानून का स्पष्ट रूप से उल्लंघन है. इसलिए वे अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर जमे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




