छापा मार कर दो शराब भट्ठियों को किया ध्वस्त
Updated at : 05 May 2018 2:55 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : उत्पाद विभाग की छापेमारी दल ने अभियान चलाकर शराब बनाने वाले दो भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. इस क्रम में अलग-अलग क्षेत्रों में दल ने छापेमारी कर शराब पीने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि विभाग की टीम शुक्रवार की सुबह अहवर कुड़िया तथा जमुनिया […]
विज्ञापन
बेतिया : उत्पाद विभाग की छापेमारी दल ने अभियान चलाकर शराब बनाने वाले दो भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. इस क्रम में अलग-अलग क्षेत्रों में दल ने छापेमारी कर शराब पीने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि विभाग की टीम शुक्रवार की सुबह अहवर कुड़िया तथा जमुनिया विशंभरपुर के धांगड़ टोली में छापेमारी की.
वहां सरेह में चोरी छिपे बनाए जा रहे शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. टीम ने इस दौरान 15 लीटर चुलाई शराब जब्त की तथा 225 लीटर शराब बनाने में प्रयुक्त समान को विनिष्ट कर दिया गया. अधीक्षक श्री कुमार ने बताया कि शराब गांव के बाहर सरेह में बनाया जा रहा था. धंधेबाजों ने खेत में लगी फसल में एक गड्ढेनुमा जगह को शराब बनाने के लिए चिह्नित किया था. ताकि किसी की नजर न पड़े. हालांकि कार्रवाई के दौरान कारोबारी फरार होने में सफल रहे. उनकी पहचान का प्रयास जारी है.
अधीक्षक ने बताया कि विभाग की ओर से गुरुवार को उत्तर प्रदेश के बांसी रोड में वाहन जांच के दौरान शराब पीने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवकों में भितहां थाना क्षेत्र के उच्चवा टोला लक्ष्मीपुर निवासी त्रिलोकी सिंह, मोहन राम तथा धनहां थाना क्षेत्र के धनहां निवासी दिनेश साह के नाम शामिल हैं. तीनों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




