बरात जा रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

बेतिया : कालीबाग ओपी के करगहिया से बाइक पर बगहा बरात जा रहे दो दोस्तों की रविवार की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गयी. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. वहीं, परिजनों ने सड़क हादसे में हुई मौत को इनकार करते हुए कहा है कि […]
बेतिया : कालीबाग ओपी के करगहिया से बाइक पर बगहा बरात जा रहे दो दोस्तों की रविवार की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गयी. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. वहीं, परिजनों ने सड़क हादसे में हुई मौत को इनकार करते हुए कहा है कि दोनों युवकों की कुचल कर हत्या कर दी गयी है.
जानकारी के मुताबिक, मछली व्यवसायी दिनेश साह (28) व बाइक मिस्त्री भोला यादव (23) रविवार की रात कालीबाग ओपी के करगहिया से बाइक पर बगहा बरात जा रहे. बरात में शामिल होने के लिए जाने के दौरान लौरिया के बनकटवा में वाहन दुर्घटना में हो गयी. लौरिया थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि मृतक दिनेश साह करगहिया का निवासी था, जबकि भोला यादव जमादार टोला का रहनेवाला था. दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजेके अस्पताल बेतिया भेज दिया गया है. इधर, परिजनों ने मौत को दुर्घटना मानने से इनकार कर दिया है. परिजनों का कहना है कि दोनों की कुचल कर हत्या कर दी गयी है. सूत्रों के अनुसार मृतक दोनों युवक दोस्त थे. देर शाम में दोनों घर से बरात के लिए निकले तभी 11 बजे रात में किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




