शराब कारोबारी की पत्नी गिरफ्तार

बेतिया : उत्तरवारी पोखरा पक्की बावली में बुधवार की देर रात पुलिस ने छापेमारी कर 625 बोतल विदेशी शराब के साथ कारोबारी की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया. जबकि तीन कारोबारी छापेमारी की भनक लगते ही अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए. छापेमारी का नेतृत्व एएसपी अभियान शिव कुमार राव, सदर एडीपीओ संजय कुमार […]
बेतिया : उत्तरवारी पोखरा पक्की बावली में बुधवार की देर रात पुलिस ने छापेमारी कर 625 बोतल विदेशी शराब के साथ कारोबारी की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया. जबकि तीन कारोबारी छापेमारी की भनक लगते ही अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए. छापेमारी का नेतृत्व एएसपी अभियान शिव कुमार राव, सदर एडीपीओ संजय कुमार झा संयुक्त रूप से कर रहे थे.छापेमारी में नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष मो. जफरूद्दीन, कालीबाग ओपी प्रभारी मनीष कुमार शर्मा सहित भारी संख्या में महिला-पुरुष जवान शामिल रहे. पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने बताया कि शराब के धंधे में शामिल कृष्णा महतो व उसके भाई ध्रुव महतो के घर छापेमारी की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




